Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

दो जिलों के अपराध शाखा पुलिस की टीमों की 1 लाख रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी यादराम के साथ हुई मुठभेड़, पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोमवार की रात अपराध शाखा , सेक्टर -40 , गुरुग्राम व अपराध शाखा, पुन्हाना, मेवात की संयुक्त टीम ने 1 लाख रुपए के इनामी एक कुख्यात अपराधी के साथ हुई मुठभेड़ में, पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी के पैर में एक गोली लग गई, जिसका नाम यादराम,उम्र 50 वर्ष, निवासी पच्छैया बस्ती बनारसी दास, जिला औरैया (उत्तर-प्रदेश) वर्तमान किराएदार गिरिराज नगर, जयपुर (राजस्थान) है। पुलिस गिरफ्त में आए अपराधी को इलाज के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है, पुलिस की माने तो मुठभेड़ में कुल 10 राउंड फायरिंग की गई है। पकड़े गए अपराधी यादराम के कब्जे से पुलिस ने 1 बाईक,1 हेलमेट,1 देशी कट्टा,1 पिस्टल, 9 खाली खोल कारतूस व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा , सेक्टर -40 ,गुरुग्राम के इंचार्ज ललित कुमार के नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम ने  एक कुख्यात व नूंह पुलिस द्वारा 1 लाख रुपए के ईनामी व अंतर्राज्यीय हथियारबंद अपराधी को मुठभेड़ के बाद काबू करने में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपराध पर करारा प्रहार किया है। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता, पेशेवर दक्षता और आमजन की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 04/05 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि को अपराध शाखा , सेक्टर -40 ,गुरुग्राम के इंचार्ज  ललित कुमार को अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना प्राप्त हुई कि एक कुख्यात अपराधी यादराम, जो कि हरियाणा, राजस्थान, उत्तर-प्रदेश के विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है तथा जिस पर एक लाख रुपए  का इनाम भी घोषित है, जो हथियारों सहित एक बिना नम्बर की बाइक सवार सोहना की तरफ दिखाई दिया है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए अपराध शाखा पुन्हाना , मेवात के इंचार्ज संदीप मोर से ललित ने करके उपरोक्त सूचना के बारे में अवगत कराया और अपराध शाखा ,सेक्टर -40 गुरुग्राम व अपराध शाखा ,पुन्हाना , मेवात की संयुक्त टीमों ने सोहना–गुरुग्राम रोड, महेन्द्रवाड़ा कच्चा रास्ता क्षेत्र में सुनियोजित नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान मुठभेड़ रात्रि लगभग 10:15 बजे, एक बिना नंबर की होंडा लिवो बाईक पर सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। स्वयं को घिरा देख बाईक सवार ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, आरोपित  द्वारा की गई फायरिंग से एक गोली सरकारी गाड़ी के दरवाजे पर, एक गोली गाड़ी के बोनट पर व एक गोली अपराध शाखा सेक्टर -40 गुरुग्राम के इंचार्ज व उप निरीक्षक  ललित की बुलेट प्रूफ जैकेट पर आकर लगी।पुलिस टीम ने अत्यधिक संयम, साहस और कानून के दायरे में रहते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी करवाई  की। इस दौरान आरोपित के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा और उसे पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया गया। आरोपित से उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम *यादराम (उम्र-50 वर्ष) निवासी पच्छैया बस्ती बनारसीदास, जिला औरैया (उत्तर-प्रदेश) वर्तमान किराएदार गिरिराज नगर, जयपुर (राजस्थान)* बताया। पुलिस टीम ने आरोपित को प्राथमिक उपचार देकर ईलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया।
उनका कहना है कि  पुलिस टीम द्वारा पुलिस की फिंगरप्रिंट, एफएसएल, सीन-ऑफ-क्राईम व थाना प्रबन्धक भौंडसी, गुरुग्राम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। इस मुठभेड़ के दौरान कुल 10 राउंड फायरिंग हुई, जिनमें के 6 फायर आरोपित  द्वारा तथा 4 फायर पुलिस टीम द्वारा किए गए।  पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से 1 बाईक, 1 हेलमेट, 1 देशी कट्टा, 1 पिस्टल, 9 खाली खोल कारतूस व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उनका कहना है कि उपरोक्त ईनामी बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर गोलियां चलाकर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने इत्यादि अपराधों से संबंधित धाराओं [BNS की धारा 109 (1), 121(1), 132, 221 एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a)] के तहत पुलिस थाना भोंडसी, गुरुग्राम में एफआईआर  अंकित किया गया। 
आरोपित का अपराधिक रिकॉर्ड:
* आरोपित के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि उसके  खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, गृहभेदन व शस्त्र अधिनियम इत्यादि अपराधों के तहत करीब 2 दर्जन मुकदमा  उत्तर-प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा में अंकित है, जिनमें से आरोपित के खिलाफ गृहभेदन का 1 मुकदमा  जिला नूंह (मेवात) में तथा गृहभेदन का ही 1 मुकदमा  जिला गुरुग्राम में अंकित है। जिला नूंह (मेवात) में आरोपित द्वारा एक ज्वेलर्स की दुकान से चोरी/गृहभेदन की वारदात को अंजाम देने के सम्बन्ध में थाना पिनगवां (नूंह) में अंकित मुकदमा  में उस पर 01 लाख रुपयों का इनाम घोषित किया गया था। 
आगामी कार्रवाई :
* आरोपित उपचाराधीन हॉस्पिटल है, जिसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा तथा आरोपित से गहनता से पुलिस पूछताछ करते हुए आगामी कार्रवाई  की जाएगी। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।
गुरुग्राम पुलिस का संदेश:
* गुरुग्राम पुलिस यह स्पष्ट संदेश देना चाहती है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों, पुलिस पर हमला करने वालों और किसी भी प्रकार के अपराधियों के लिए गुरुग्राम में कोई जगह नहीं है। आमजन की सुरक्षा गुरुग्राम पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गुरुग्राम पुलिस अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई  प्रभावी रूप से जारी रखेगी।

Related posts

डीसी निशांत यादव ने की चिंटल पैराडिसों निवासियों तथा बिल्डर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद:फाइनेंसर अशोक मित्तल को गोली मारने के मामले में सेंट्रल थाना पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम फ़्लाइंग का बल्ल्भगढ़ में नकली घी बनाने वाली कंपनी छापा-वीडियो देखें   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x