Athrav – Online News Portal
जरा हटके विशेष हरियाणा

सब-इंस्पेक्टर दर्शन सिंह ने 40 हजार रूपए से भरा पर्स लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय, डीजीपी मनोज यादव  ने किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/पंचकूला: हरियाणा पुलिस महानिदेशक,मनोज यादव ने पिंजौर में तैनात सब-इंस्पेक्टर दर्शन सिंह द्वारा रूपयों से भरा खोया पर्स इसके मालिक को लौटाने पर 5,000 रुपये के नकद इनाम और प्रशस्ति प्रमाणपत्र-1 से सम्मानित करने की घोषणा की। पर्स में 40,000 रुपये की नकदी व अन्य कीमती दस्तावेज थे।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि दर्शन सिंह ने एक दुकानदार को उसका खोया हुआ पर्स वापस करके ईमानदारी की मिसाल कायम करने के साथ-साथ हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया है। दर्शन सिंह वास्तव में अपनी ईमानदारी के लिए प्रशंसा के हकदार हैं।
उल्लेखीनय है कि 7 मार्च को दुकानदार महेन्द्र सिंह, पिंजौर-मल्लाह चैक पर ईशर नगर में अपनी कपड़े की दुकान के लिए सामान खरीदने गया था। वापिस आते समय कहीं रास्ते में दुकानदार का पर्स गुम हो गया जिसमें 40,000 रुपये नकद, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। वह अपना पर्स मिलने की सारी उम्मीद खो चुका था। इसी बीच मल्लाह चैक के समीप ट्रैफिक लाइट के पास तैनात सब-इंस्पेक्टर दर्शन सिंह का फोन आया,जिसने नकदी व दस्तावेजों सहित पर्स को उसे लौटा दिया। दर्शन सिंह वर्तमान में जिला पंचकूला में सूरजपुर ट्रैफिक विंग में तैनात हैं।  

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा वन्य जीव (संरक्षण) नियम, 2024 को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Ajit Sinha

चंडीगढ़:जो 50 प्रतिशत या इससे ऊपर की शारीरिक दिव्यांगता से चलने में असमर्थ हैं, घर से करें काम।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बीजेपी राज में अपराध बेकाबू, मानो सरकार नहीं माफिया चला रहा है प्रदेश- हुड्डा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!