Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई: गुरुग्राम में 286 सीएससी सेंटर बंद, वेरिफिकेशन अभियान जारी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:जिले में सीएससी सेंटरों की जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर कड़ा कदम उठाया गया है। जिला प्रबंधक द्वारा अब तक 286 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को बंद कर दिया गया है। जांच में सामने आया कि इन केंद्रों पर सरकार द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट, अधिकृत ब्रांडिंग तथा पुलिस वेरिफिकेशन जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं थी, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

जिला प्रबंधक विकास पूनिया ने बताया कि आम नागरिकों को पारदर्शी एवं विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिले के सभी सीएससी सेंटरों का भौतिक व दस्तावेजी वेरिफिकेशन किया जा रहा है। वर्तमान में यह प्रक्रिया लगातार जारी है और प्रत्येक सेंटर को तय मानकों के अनुरूप जांचा जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वेरिफिकेशन के दौरान यदि किसी भी सीएससी सेंटर पर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं पाई गई, अधिकृत ब्रांडिंग नहीं होगी अथवा पुलिस वेरिफिकेशन अधूरा या अनुपस्थित मिला, तो संबंधित सेंटर को बिना किसी पूर्व सूचना के तत्काल बंद कर दिया जाएगा। जिला प्रबंधक विकास पूनिया ने सीएससी संचालकों से अपील की है कि वे सभी निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को सुचारू और सुरक्षित सेवाएं मिलती रहें।

Related posts

राष्ट्रीय एकता के संकल्प के साथ रन फ़ॉर यूनिटी में उत्साह व उमंग के साथ दौड़े गुरूग्रामवासी

Ajit Sinha

डीसी निशांत ने पंचगांव फर्रुखनगर वाया जमालपुर मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण

Ajit Sinha

यूट्यूबर एल्विश यादव ने निवास पर ताबड़तोड़ 24 राउंड फायरिंग के मामले में फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने इशांत गांधी को मुठभेड़ के बाद, धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x