अजीत सिन्हा की रिपोर्ट गुरुग्राम: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नव-नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों से निष्पक्षता और निडरता...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट गुरुग्राम:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को गुरुग्राम जिला की विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो, अम्बाला की टीम ने आज बुधवार को रीना देवी, पटवारी हल्का मानकपुर र्स्कल, अम्बाला शहर को 40,000/-रूपए...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को राज्य में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) परिसर की स्थापना के लिए एक प्रस्तावतैयार कर केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस पहल के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के लिए तैयार है मुख्यमंत्री आज यहां उच्चतर शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे.बैठक में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, मुख्य सचिवअनुराग रस्तोगी और मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर भी उपस्थित थे। बैठक में राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति और रजिस्ट्रार के साथ-साथ विभिन्न जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी भी शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आईआईटी की स्थापना छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली, विश्व स्तरीय तकनीकी शिक्षा प्रदान करने तथा उन्हें इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस करने के लिए की जाएगी.उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालयों में विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करके उच्चतर शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण की दिशा में काम करेगी.उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदानकरने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिसके परिणामस्वरूप सरकारी शिक्षण संस्थानों में युवाओं का विश्वास बढ़ा है.मुख्यमंत्री ने कुलपतियों से न केवल शिक्षा पर बल्कि छात्रों के लिए शोध, नवाचार और कौशल विकास पर भी ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया.उन्होंने इन उद्देश्यों के लिए एक अलग कोष आवंटित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कुलपतियों को छात्रों को अपना स्टार्टअप स्थापित करने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया उन्होंने कहा कि आज कई युवा बिना किसी शुरुआती निवेश के अच्छी खासी आय अर्जित कर रहे हैं.मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य सरकार बड़ी संख्या में विदेशी छात्रों को समायोजित करने के लिए विश्वविद्यालयों में विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करके उच्चतर शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण की दिशा में काम करेगी।रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए युवाओं का कौशल विकास आवश्यक है.मुख्यमंत्री ने युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए कौशल विकास के महत्व पर भी जोर दिया.उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है, जिससे हरियाणा भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों कंपनियों के लिए अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए एक पसंदीदा स्थान बन गया है.इस वृद्धि ने उद्योगों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रशिक्षित जनशक्ति की मांग पैदा की है.मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने छात्रों को कौशल शिक्षा प्रदान करने के लिए पलवल जिले के दुधोला गांव में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) की स्थापना की है। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि विश्वविद्यालय में वर्तमान में अलग अलग अवधि के 43 तकनीकी पाठ्यक्रम चलाये जा रहे हैं और विभिन्न उद्योगों के साथ 200 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों के लिए 81 प्रतिशत की प्रभावशाली प्लेसमेंट दर हासिल की है.इसके अलावा, विश्वविद्यालय क्षेत्र में बंचारी लोक नृत्य को बढ़ावा देकर स्थानीय कला को पुनर्जीवित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। ...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि शिक्षा सबसे बड़े बदलाव का केंद्र है.युवा भय मुक्त हों और असफलता से न डरें, असफलता ही सफलता की कुंजी है। पहले प्रयास में अधिकांश लोग सफल नहीं होते हैं, उनको असफल मत कहिए असफलता का डर भ्रामक है, सोच ऊंची रखिए और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करिए.उपराष्ट्रपति ने बुधवार को सिरसा के गांव ओढ़ां में माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान तथा सिरसा में जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की.उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व उनकी धर्मपत्नी डा. सुदेश धनखड़ का सिरसा आगमन पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा व ट्रस्ट के चेयरमैन पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला सहित अन्य गणमान्य ने स्वागत किया.उन्होंने समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया।इस अवसर पर उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी स्व. देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए.उपराष्ट्रपति ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की याद में बनने वाले स्मृति संग्रहालय की आधारशिला भी रखी.उन्होंने कहा कि भारत की छलांग हर क्षेत्र में दिख रही है। आज के दिन हमारे युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ ही अपने कर्तव्यों का समाज हित में निर्वहन करें। …जय पहलवान बोलिए उपराष्ट्रपति ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया, अटल बिहारी वाजपेयी ने जय विज्ञान जोड़ दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए जय जवान, जय किसान,जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नारा दिया.हरियाणा की ऊर्जावान भूमिदेश को बड़ी ताकत देती है, हरियाणा के युवाओं से दुनिया में भारत का डंका बजता है.उन्होंने कहा कि जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान के साथ जय पहलवान भी कहें। हरियाणा की पहचान अमिट है, यह ऊर्जा स्फूर्ति का केंद्र है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव लाना होगा।ये बदलाव हमारे युवा लाएंगे। धनखड़ ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की सोच, उनका दर्शन गांव, गरीब व किसान के लिए समर्पित रहा।उनका अटूट संकल्प ग्रामीण व्यवस्था पर था। मेरी दृढ़ मान्यता है कि विकसित भारत आज हमारा सपना नहीं, लक्ष्य है ओढ़ा व सिरसा के दीक्षांत समारोह में विधायक आदित्य देवीलाल, विधायक अर्जुन चौटाला, मंडलायुक्त ए श्रीनिवास, एडीजीपी एम रवि किरण माटा, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, श्रीमती कांता चौटाला, पूर्व मंत्री संपत सिंह, मनिंद्र सिंह बराड़, डा. जय प्रकाश, डा. कुलदीप कौर आनंद सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। ...