Athrav – Online News Portal

Category : चंडीगढ़

चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाशिवरात्रि पर किया भगवान शिव का जलाभिषेक

Ajit Sinha
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  चंडीगढ़: हरियाणा राज्य गीत के चयन के लिए गठित विधान सभा की कमेटी का कार्य लगभग पूरा हो गया है.हरियाणा राज्य गीत चयन समिति की मंगलवार को आयोजित 10वीं बैठक में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण भी शामिल हुए।इस दौरान उन्होंने कमेटी सदस्यों और अधिकारियों के साथ प्रस्तावित राज्य गीत सुना।प्रस्तावित गीत सुनने के बाद कल्याण ने इसकी प्रशंसा करते हुए कहा है कि यह गीत प्रदेश का समग्र रूप से परिचय करवाएगा.गीत के बोल और संगीत काफीप्रभावी हैं। समिति इस बारे में जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी तथा आगामी बजट सत्र में राज्य गीत के घोषणा होने की संभावना है। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विधान सभा कमेटी के सदस्यों,अधिकारियों और कलाकारों की मेहनत साफ रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि गीत के भाव और भाषा सौंदर्य काफी अच्छा है.गीत की विषय वस्तु में हरियाणा के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, भौगोलिक संरचना और प्रदेश की विकास यात्रा को चित्रित किया गया है.राज्यगीत में प्रदेश की उत्सवधर्मी संस्कृति और हरियाणा वासियों की सादगी जैसी मूल विशेषताओं को इंगित करनेका प्रयास किया है। इसमें प्रदेशवासियों के आपसी भाईचारे, शिक्षा और व्यापार का भी विशेष वर्णन है।  गीत में जहां हरियाणवी लोक जीवन को काव्यबद्ध किया गया, वहीं इसमें प्रदेश का गौरव बढ़ाते किसानों, वीर-सैनिकों और खिलाड़ियों  के योगदान  को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है.बैठक में समिति के सभापति लक्ष्मण सिंह यादव, सदस्य गीता भुक्कल, विनोद भ्याणा, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।...
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को करेंगे पूरा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 100 दिन में संकल्प पत्र के 18 वायदों को पूरा किया है जबकि 10 वायदों पर कार्य चल रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को पूरा किया जाएगा हरियाणा विकास की राह पर और तेज गति से आगे बढ़ेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत बनाने के सपनों को साकार करेगा.मुख्यमंत्री मंगलवार को करनाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भाईचारा खराब करने का कार्य किया है।  वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में विकास कार्यों की क्या स्थिति थी, ये आमजन जानते हैं। जबकि वर्तमान सरकार लगातार तेज गति से विकास कार्य करवा रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता लगातार सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जता रही है और हाल ही में दिल्ली में भी जनता ने अपना आर्शीवाद देकर सरकार की नीतियों पर विश्वास की मुहर लगाई है.उन्होंने कहा कि छोटी सरकार बनने के बाद प्रदेश सरकार तीन गुना गति से कार्य करेगी.इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, विधायक जगमोहन आनंद, रामकुमार कश्यप और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। ...
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज एक सब इंस्पेक्टर पवन को 3000 रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो,जींद मंडल करनाल की टीम ने आज सोमवार को एक पी/सब इंस्पेक्टर को 3000 रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार...
चंडीगढ़ फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: रोहतक से भाजपा ने किया संकल्प पत्र जारी, 21 बिंदुओं से खींचा प्रदेश के विकास का खाका

Ajit Sinha
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  चंडीगढ़/रोहतक:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को रोहतक में हरियाणा स्थानीय निकाय चुनाव-2025 के लिए भाजपा के संकल्प पत्र...
चंडीगढ़ फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा हाइलाइट्स

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज रोड शो के माध्यम से मेयर एंव पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।

Ajit Sinha
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  फरीदाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज रविवार को  फरीदाबाद में प्रवास रहेगा, और 5 विधानसभाओं में रोड शो के माध्यम...
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा के बिजली निगमों नामतः यूएचबीवीएनएल तथा डीएचबीवीएनएल को डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटिस रैंकिंग में मिला प्रथम तथा द्वितीय रैंक- विज

Ajit Sinha
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के बिजली निगम ने नामतः उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड...
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा की मौजूदगी में हुआ एमओयू

Ajit Sinha
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  चण्डीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा व केंद्र सरकार किसानों की भलाई के लिए गंभीरता से काम...
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: वर्ष-2024 में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की मासिक रैंकिंग में 10वीं बार प्रथम स्थान पर रही हरियाणा पुलिस।

Ajit Sinha
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  चंडीगढ़:राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो,गृह मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) की मासिक रैकिंग मे हरियाणा पुलिस ने...
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अनुराग रस्तोगी ने हरियाणा के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला

Ajit Sinha
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़: हरियाणा के नए मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।वे सामान्य प्रशासन, मानव संसाधन, कार्मिक एवं...
चंडीगढ़ हरियाणा

वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए सक्रिय कदम उठाए – नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण निवेश सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाने के  निर्देश दिए.उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक विकास को और गति देने के लिए, आवश्यकता अनुसार मौजूदा नीतियों को संशोधित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे न केवल अधिक निवेश आकर्षित होगा बल्कि रोजगार के और अधिक अवसर भी पैदा होंगे.मुख्यमंत्री बुधवार देर शाम उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे.उन्होंने कहा कि हरियाणा ने पहले ही आईएमटी खरखौदा की सफलता के आधार पर राज्य भर में 10 अत्याधुनिक औद्योगिक टाउनशिप स्थापित करने की योजना बनाई है.उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों की स्थापना को सुविधाजनक बनाने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए सक्रिय कदम उठाए जाने चाहिए।  इस संबंध में उन्होंने हरियाणा में एक अत्याधुनिक आईटी पार्क के निर्माण के साथसाथ उद्योगों और एमएसएमई दोनों के लिए विशेष प्रोत्साहन देने का भी सुझाव दिया ताकि राज्य को निवेश के लिए अधिक आकर्षक स्थान बनाया जा सके.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा विनिर्माण को बढ़ावा देने और देश भर में एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों की भी सराहना करते हुए  मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी से सटा होने और मजबूत बुनियादी ढांचे के साथ, हरियाणा वैश्विक उद्यमों को आकर्षित करने वाले आर्थिक पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने के लिए बेहतर स्थिति में है.इसके अतिरिक्त,भारतीय प्रवासी भी हरियाणा में उद्यम स्थापित करने के इच्छुक हैं, जिससे आर्थिक विकास के लिए और अवसर उपलब्ध होंगे.उन्होंने सुझाया कि उद्योग विभाग और हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम ऐसे सभी उद्यमियों से संपर्क करते हुए  हरियाणा राज्य में उनके निवेश को सुविधाजनक बनानाचाहिए।  उन्होंने कहा  कि समय पर कार्यान्वयन और परिणाम सुनिश्चित करने के लिए ये कार्य  टारगेट बेस्ड  होना चाहिए.एक अलग बैठक में  मुख्यमंत्री ने अधिकारियोंको राज्य में एयरोस्पेस और रक्षा निवेश आकर्षित करने पर ध्यान केंद्रित करने का भी निर्देश दिया.हरियाणा राज्य को राष्ट्रीय एयरोस्पेस और रक्षा हब के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से एयरोस्पेस और रक्षा निवेश नीति को स्वीकृति दी गई है जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र में अगले पांच वर्षों में 1 बिलियन अमरीकी डालर के निवेश को आकर्षित करना है.बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव  राजेश खुल्लर,  मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, एसीएस विजयेंद्र कुमार, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव डी. सुरेश, नागरिक उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव श्यामल मिश्रा, श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन, मुख्यमंत्री के ओएसडी राज…...
error: Content is protected !!