Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने नकली कॉल सेंटर चलाने वाले एक गिरोह का किया भंडाफोड़, 4 अरेस्ट ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ, उत्तर -पश्चिम जिले की टीम ने नकली कॉल सेंटर चलाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं। इस गिरोह के चार सदस्यों को अरेस्ट किया हैं। इन के कब्जे से पुलिस ने 14 मोबाइल फोन , दो लेपटॉप , तीन एटीएम कार्ड, 7 सिम कार्ड व कॉलिंग डेटा उनके कब्जे से बरामद किए हैं। 

पुलिस की माने तो गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम राजा राजपूत, उम्र 23 साल निवासी शिव बाजार, प्रीतम पुरा , दिल्ली , इंद्र नाथ ,उम्र 25 साल निवासी बहुजन समाज शिविर, हैदरपुर , दिल्ली, रमेश यादव , उम्र 23 साल आंबेडकर नगर , दिल्ली व साजन उर्फ़ राहुल ,उम्र 24 साल ,निवासी अम्बेडकर नगर , हैदरपुर ,दिल्ली हैं। पुलिस बताते हैं कि ये लोग नकली कॉल सेंटर चला कर बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर  ठगी कर रहे थे , जिन्हें आज एक मुखबिर की सूचना के आधार पर अरेस्ट किया हैं। इनके पास इस वारदात में इस्तेमाल करने वाली सामग्री भी बरामद किए  हैं।   

Related posts

फरीदाबाद: यमुना किनारे खेत में बना रहे थे शराब, क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर टीम ने मारा छापा

Ajit Sinha

ट्रैक्टर -ट्रॉली से मलबा उठाने गए युवक की दिन -दहाड़े गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी, एक आरोपित दीपक पकड़ा गया।

Ajit Sinha

एडीजीपी कानून -व्यवस्था श्रीमती चारु बाली (IPS) की अध्यक्षता में गुरुग्राम में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!