
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हाउसिंग फॉर आल विभाग, हरियाणा द्वारा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आवेदकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत फरीदाबाद शहर में किफायती फ्लैटों का ड्रा आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सेक्टर-14 स्थित डीएवी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न सेक्टरों में स्थित कुल 637 EWS फ्लैटों का आवंटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान ने की, जिन्होंने उपस्थित लाभार्थियों और अधिकारियों को इस योजना की पारदर्शिता और सुचारू क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया।

एडीसी सतबीर मान ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल आवंटित फ्लैटों में से 185 फ्लैट विधवा वर्ग की महिलाओं को प्रदान किए गए हैं, जिससे इस वर्ग के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी के आवेदकों के लिए 452 फ्लैट आवंटित किए गए हैं, ताकि इस वर्ग के लोगों को आवासीय सुविधा सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त, भविष्य में उत्पन्न होने वाली आवश्यकताओं और आवंटन की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 159 आवेदकों की प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) भी तैयार की गई है।

इस ड्रा प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी आवंटन निष्पक्ष और पारदर्शी हों। जिन आवेदकों का नाम ड्रा में चुना गया, उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इसके बाद, आवेदकों को पार्क क्षेत्र में संबंधित बिल्डर के पास भेजा गया, जहां उन्हें आवंटित फ्लैट की पूरी जानकारी और आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध करवाए गए। विभिन्न बैंको द्वारा इक्छुक लाभार्थियों को होम लाओं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक जानकारी भी दी गयी। कोई भी लाभार्थी हॉउसिंग फॉर आल विभाग, हरियाणा की वेबसाइट hfa.haryana.gov.in पर ड्रा का रिजल्ट देख सकता है।

एडीसी सतबीर मान ने बताया कि ड्रा के अंतर्गत जिन प्रमुख परियोजनाओं के फ्लैट शामिल हैं, उनमें सेक्टर-70 स्थित रॉयल हेरिटेज (146 फ्लैट), सेक्टर-86 स्थित द अज़्योर पार्क (20 फ्लैट), सेक्टर-88 स्थित आरपीएस औरिया (54 फ्लैट), सेक्टर-89 स्थित एचपीएस सवाना (50 फ्लैट), सेक्टर-88 स्थित एक अन्य आरपीएस औरिया परियोजना (28 फ्लैट), सेक्टर-86 स्थित ओमैक्स हाइट्स (23 फ्लैट), सेक्टर-78 स्थित एसपीए वीवा एंड न्यू हाइट्स (5 फ्लैट), सेक्टर-43 स्थित हिल्स 41 (2 फ्लैट), सेक्टर-39 स्थित एडेनवुड (14 फ्लैट), सेक्टर-77 स्थित केएलजे ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी (125 फ्लैट), सेक्टर-70 स्थित मुलबेरी काउंटी (92 फ्लैट) तथा सेक्टर-88 स्थित एमराल्ड हाइट्स (68 फ्लैट) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन पात्र लोगों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

