Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मामूली विवाद पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जमकर बेरहमी से पिटाई, घटना का विडियो सोशल पर वायरल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र स्थित जेपी कॉसमॉस सोसाइटी के मेन गेट पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर जब अपने कुतों को टहला कर जब वापस अपने घर लौट रहे थे उसी दौरान एक शख्स उनका मोबाइल से तस्वीरे बनाने लगा उनके विरोध करने पर उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर ने बेरहमी से मारपीट की। यह घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई।  सॉफ्टवेयर इंजीनियर द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद जब कोई कार्रवाई  नहीं हुई तो मारपीट का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।  इसके बाद पुलिस ने हरकत में आई है और मारपीट का आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे मारपीट के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तलवार नुमा लोहे की रॉड लेकर कुछ लोग सॉफ्टवेयर आशीष तंवर की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं जबकि कुछ लोग बीच बचाव करने में लगे हैं।  इस मारपीट में आशीष तंवर को कई गंभीर चोटें लगी है उसके बावजूद पुलिस ने उन्हें 6 घंटे तक दर्द पीड़ा बिना पानी भोजन के थाने पर बैठा रखा और उनकी शिकायत को एनसीआर में दर्ज कर आरोपियों को जाने दिया 18 जून के रात साढ़े 9 बजे की है। लेकिन जब कोई कार्रवाई  नहीं हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया क्या बात तत्काल बाद पुलिस हरकत में आई और अब कार्रवाई की बात कर रही है। रणविजय सिंह का कहना है कि सेक्टर- 134 में जेपी क्लासिक सोसाइटी है में दो पक्षों में मार पीट हुई थी । सूचना जब मिलने के तत्काल पुलिस ने मौके पर गई इसमें छानबीन की गई है।  उसमें एक पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज कराए गए के बाद हम लोगों ने वहां से भी वीडियो फुटेज देखे हैं जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है जो प्रतिवादी गण हैं उन्होंने वादी पक्ष पर अटैक किया था इस मामले में एफआईआर  दर्ज कर इसमें आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगाई गई है, जो लगातार दबिश दे रही है।

Related posts

कुख्यात अपराधी जयमित उर्फ़ मोनू पर 60000 रूपए का इनाम घोषित था, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड में अपनी ही एकेडमी की छात्रा के साथ मास्टर ने की जबरन छेड़छाड़-केस दर्ज।

Ajit Sinha

गर्लफ्रेंड के साथ ‘मर्दानी-2’ देख  रहा पति, पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथों और फिर किया ऐसा…

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x