Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

ट्रांसपोर्ट कंपनी में पिस्तौल की नोक पर साढ़े तीन करोड़ रूपए की हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में 6 डकैत पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: पीएस गुलाबी बाग़, पीएस सराय रोहिल्ला व दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ की एक संयुक्त टीम ने आज गत 11 जुलाई 2024 की रात्री को किशनगंज क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में पिस्तौल की नोंक पर साढ़े तीन करोड़ रूपए लूट की हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में 6 डकैतों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए डकैतों के नाम प्रमोद तोमर, उम्र 33 वर्ष, निवासी सराय काले खां,निजाम्मुद्दीन, दिल्ली, अंकुश तोमर ,उम्र 48 वर्ष, निवासी गांव तेहरा, जिला मुरैना , मध्य प्रदेश, कैलाश चौहान, उम्र 36 वर्ष , निवासी गांव पोरसा , जिला मुरैना, मध्य प्रदेश, उपेंद्र कुमार , उम्र 36 वर्ष, निवासी गांव बड़ोखर , जिला मुरैना , मध्य प्रदेश, शानू अली उर्फ़ मंगल पांडेय , उम्र 43 वर्ष , निवासी सराय काले खां, निजाम्मुद्दीन, दिल्ली व फैसल, उम्र 18 वर्ष निवासी सराय काले खां , दिल्ली हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई साढ़े तीन करोड़ रूपए में से एक करोड़ 15 लाख रूपए, और वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें बरामद की है। इस सनसनीखेज डकैती को अंजाम देने वालों में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के एक वर्तमान ड्राईवर और दूसरा पूर्व ड्राईवर है जो मुख्य आरोपित हैं।

Related posts

अमेज़न कंपनी की फर्जी बेवसाइट बना कर आमजनों को धोखा देकर लाखों कमाने वाले शख्स को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन शार्प शूटरों व खूंखार अपराधी 20 लाख रूपए की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एक थाने के एसएचओ को थाना परिसर से 30000 रूपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x