Athrav – Online News Portal
नोएडा

सिलेंडर से गैस रिसने से लगी आग की चपेट में आकर  दो बच्चो समेत छह लोग झुलसे, चार की हालत गंभीर। 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा सेक्टर-28 के पास अट्टा गांव में एक मकान में सिलेंडर से गैस रिसने से लगी आग की चपेट में आकर छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। झुलस ने वाले एक ही परिवार के दो बच्चे समेत छह लोग है। जिनको फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोगो प्राथमिक उपचार दे कर छोड़ दिया गया। जबकि बच्चों समेत चार लोगों की हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सेक्टर-28 में राजू का अहाता है। इसमें संभल निवासी जयवीर परिवार के साथ रहते हैं। परिवार के लोग घर में पकौड़ी व चाट तैयार करके घर से कुछ ही दूरी पर इसे रेहड़ी लगाकर बेचते हैं। एडीसीपी रणविजय सिंह बताया कि जयवीर अपने भाई मोहकम, अवनीश, अपनी पत्नी सुनीता के साथ कचौड़ी बना रहे थे‌। इस दौरान उनका 6 वर्षीय बेटा नितेश और 2 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र भी वहां था। इसी बीच सिलेंडर में लगा पाइप लीक हो गया। पाइप लीक होने की वजह से आग लग गई। आग के कारण पूरा पाइप जल गया और आग रेगुलेटर के पास पहुंच गई। इसके कारण आग तेजी से भड़क गई। हादसे में जयवीर, मोहकम, अवनीश, जयवीर की पत्नी सुनीता, बेटे नितेश और धर्मेंद्र आग लगने से झुलस गए।
बाइट : रणविजय सिंह (एडीसीपी नोएडा ज़ोन-1)

हादसे के बाद वहाँ चीख पुकार मच गयी, चीख पुकार मौके पर पहुंचे पड़ोसियो फायर बिग्रेड को सूचना दी और घायलो को फौरन सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मोहकम और अवनीश को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। जयवीर, सुनीता और बेटे नितेश और धर्मेंद्र को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उनका इलाज चल रहा है। इस बीच लोगो ने सिलेंडर में लगी आग पर काबू पा लिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Related posts

फर्जी कॉल सेन्टर पर छापा मार कर मौके से 33 महिला समेत 73 लोग अरेस्ट, अमेरिकी नागरिकों से ठग चुके है करोड़ों -वीडियो

Ajit Sinha

कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, इनमें तीन बच्चे भी थे, जिनकी हालत ठीक बताई गई है -जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha

प्रदर्शनकारी लगभग 250 किसानों को पुलिस बसों में भर करके कहा ले गई, जानने के लिए अवश्य पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x