Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

छह घंटे… तीन एनकाउंटर… तीन घायल… एक गिरफ्तार, पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराध पर लगाम लगाने के लिए शुरू किया गया ऑपरेशन क्लीन जारी है।  इस ऑपरेशन के तहत बीते रात 6 घंटे के अंदर जिले के तीन थाना क्षेत्रों में हुए पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हुए हैं और एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।   पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और उनका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।  पहला एनकाउंटर नोएडा जोन में स्थित सेक्टर- 39 थाना क्षेत्र में हुआ, पुलिस टीम सेक्टर- 97 सर्विस रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी  नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया।

पुलिस ने जब उसे रोक कर जांच करना चाहा तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा,  पुलिस के जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई और वहीं गिर पड़ा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एसीपी फर्स्ट रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान शाहरुख  के रूप में हुई है।   आरोपी पर 3 दर्जन से ज्यादा मुकदमे गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के थानों में दर्ज हैं।

2016 में कैश लूट की घटना में वह जेल भी जा चुका है.पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ की दूसरी घटना नोएडा ज़ोन के थाना फेस वन में हुई,  जिसमें चेकिंग के दौरान 15A के नाले के पास वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने जब संदिग्ध को रोकना चाहा तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा।

पुलिस कि जवाबी कार्रवाई में भाग रहे लुटेरे उस्मान उर्फ पुंटा के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।   उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस्मान के कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, एक स्कूटी एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उस्मान पर दिल्ली- एनसीआर में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमा पंजीकृत हैं. 

पुलिस और बदमाशों के बीच तीसरा एनकाउंटर ग्रेटर नोएडा ज़ोन के जारचा थाना क्षेत्र में हुआ जबकि प्यावली नहर चौराहे पर चेकिंग के दौरान लूट की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के साथ जा रहे केशव उर्फ गोलू और पवन उर्फ छोटू को रोककर जब पुलिस ने जांच करनी चाहिए तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर किया जिसमें केशव गोलू के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।   घायल केशव उर्फ गोलू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के पास से एक तमंचा कारतूस और लूटी हुई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी बरामद की गई है.

Related posts

सीपी संजय अरोड़ा की अध्यक्षा में दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई थी। 

Ajit Sinha

अंतरराज्यीय – ईरानी – गिरोह’ का भंडाफोड़: सीबीआई अधिकारी बनकर ज्वैलर्स से 300 ग्राम सोना लेकर हुए थे रफूचक्कर, 5 अरेस्ट ।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़:भौंडसी जेल में बड़ा कांड करने की धमकी देने वाले डिप्टी सुपरिडेन्ट जेल रहे धर्मबीर के बेटे रवि चौटाला को किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x