Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सेक्टर -10, रिहायशी क्षेत्र में चल रहे दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों को कल सील किए जाएंगे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: शुक्रवार को ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के द्वारा सेक्टर -10 -11 में तक़रीबन दो दर्जन प्रतिष्ठानों को सील करेंगें। इस बाबत ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने बड़े स्तर पर बड़ी तैयारी की हैं, यह प्रतिष्ठानें हैं जिसे पहले भी सील किए गए थे और सील तोड़ कर फिर से लोग अपनी प्रतिष्ठानों को चला रहे हैं। इनमें ऐसे भी प्रतिष्ठानें हैं जिनके मालिकों के खिलाफ सेक्टर -7 थाने में हाईकोर्ट के आदेश का अवमानना व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हैं।


संयुक्त आयुक्त महिपाल यादव का कहना हैं कि कल शुक्रवार को सेक्टर -10 व 11 में तक़रीबन 24 ऐसे प्रतिष्ठानें हैं जिनको सील किया जाएगा। इसमें होटल, दुकानें ,स्कूल जोकि गैर कानूनी तरीके से रिहायशी मकानों में चल रहे हैं जिन्हें सील करने के आदेश हाईकोर्ट ने दिए थे. हाईकोर्ट के आदेश के बाद ऑल फरीदाबाद नगर निगम ने कई प्रतिष्ठानों को पिछले दिनों सील भी कर दिया था । वावजूद इसके वह लोग लगे हुए सील को तोड़ कर अपना धंधा चला रहे थे। उनका कहना हैं कि जिन लोगों ने सील तोड़ कर अपना धंधा चला रहे हैं उनको इससे पहले कई बार वह लोग बंद करने की चेतावनी दे चुके हैं। वावजूद इसके वह लोग धंधा चलाते आ रहे हैं. क़ानूनी नियमों का बार बार मजाक समझने वालों के खिलाफ करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ सेक्टर -7 थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वावजूद इसके वह लोग अपने प्रतिष्ठानों को चला रहे हैं। इसके चलते नगर निगम ने फिर से खुले हुए सभी प्रतिष्ठानों को सील कल शुक्रवार को किया जाएगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:शहरी क्षेत्रों में स्कूल खोलने हेतू किया जाएगा सर्वे- मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद : विपुल मोटर्स के वर्कशॉप में आज तड़के अचानक लगी भयंकर आग, 4 गाड़ियां जल कर हुई खाक।

Ajit Sinha

मोदी सरकार के पांच सालों में देश में नहीं हुआ कोई घोटाला : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!