Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली की सराय रोहिला थाना पुलिस ने ठक -ठक गैंग के पांच सदस्यों को अरेस्ट किया हैं, लूट के 12.80 लाख नगद बरामद।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्ली की सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने ठक ठक गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं, पुलिस ने इन सभी आरोपितों को ई-एफआई आर नंबर -000668 में गिरफ्तार किया हैं। इस केस में भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 को दर्शाया गया हैं। पुलिस की माने तो इन सभी आरोपितों के कब्जे से चोरी और लूट के नगद 12 लाख 80 हजार रूपए , एक स्कूटी, एक मोटर साइकिल व एक चेक बुक बरामद किए हैं।

इस आरोपितों से पुलिस ने लुट और चोरी के तीन केसों को सुलझाने का दावा किया हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए आरोपितों के नाम पवन उर्फ़ शेरा, प्रदीप उर्फ़ सरोज, चन्दन, पी करण व विजय निवासी मदनगीर , दिल्ली हैं। इन सभी आरोपितों की उम्र लगभग 26 वर्ष से लेकर 32 साल के बीच की हैं।       

Related posts

यस बैंक घोटाला: यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर के भारत छोड़ने पर रोक, मुंबई एयरपोर्ट पर रोका

Ajit Sinha

16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को किया गिरफ्तार, आरोपित 1 दिन के पुलिस रिमांड पर।

Ajit Sinha

बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण ने आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!