Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पौधारोपण अभियान से रोटरी क्लब ऑफ  फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टॉउन कर रहा है प्रकृति की सेवा: राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टॉउन द्वारा चलाए चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, तिगांव में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर तिगांव के विधायक राजेश नगर ने पौधारोपण करते हुए इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री नागर ने कहा कि पौधारोपण का अभियान चला कर रोटरी क्लब ऑफ फरीदबाद इंडस्ट्रियल टॉउन प्रकृति की सेवा कर रहा है जोकि एक सराहनीय कार्य कर रहा है। जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और कुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है।

पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्जियां और अनाज के साथ-साथ जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी जिंदा नहीं रह सकता। इसलिए पौधारोपण कर उसका संरक्षण करना हम सबका दायित्व है।इस अवसर पर क्लब के प्रेजिडेंट विनय रस्तोगी, कोषाध्यक्ष दीपक यादव, पूर्व प्रधान नरेन्द्र परमार, महेन्द्र सर्राफ, संजय गर्ग, एसपी सिंह, विक्रम सिंह एडवोकेट, जिला पार्षद, देवेन्द्र भाटी, भाजपा नेता अजब चंदीला, सतबीर सरपंच बहादुरपुर, अशोक सरपंच रायपुर व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। कोषाध्यक्ष दीपक यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत 125 के करीब फल और छायादार वृक्ष लगाए गए जिसमें नीम, जामुन, गुलमोहर, अशोक व बोतल पॉम पेड़ शामिल हैं।

Related posts

शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक करोड़ 13 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में 2 आरोपित पकड़े।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: वृद्धावस्था पेंशन के बारे में बुजुर्गों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है-दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

सेव अरावली ट्रस्ट ने अरावली के किनारे फैलाई गई गंदगी की सफाई की, लोगों से अपील अरावली के किनारे गंदगी न फेके

Ajit Sinha
error: Content is protected !!