Athrav – Online News Portal
हरियाणा

सेवा का अधिकार आयोग ने बैंक मैनेजर पर लगाया 20,000 रुपये का जुर्माना


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने हरियाणा ग्रामीण बैंक, हसनगढ़, हिसार के एक बैंक मैनेजर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत पात्र लाभार्थी को समय पर सेवा देने में देरी के मामले में 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए आयोग के सचिव ने बताया कि एक ऐसे मामले जो सेवा के अधिकार में ऑटो अपील प्रणाली के माध्यम से अपील की गई थी जहां अपीलकर्ता ने ‘मिनी डेयरी/हाई-टेक डेयरी इकाइयों की स्थापना योजना’ के तहत ऋण लाभ के लिए आवेदन किया। उन्होंने कहा कि आयोग ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और विस्तृत जांच के आदेश दिए। 
 
सचिव ने कहा कि बैंक प्रबंधक को स्वत: संज्ञान नोटिस भेजा गया था और संबंधित सब-डिविजनल अधिकारी, उप निदेशक और महानिदेशक, पशुपालन और डेयरी विभाग को सुनवाई के लिए बुलाया गया। जांच में बैंक और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के बीच समन्वय में विभिन्न असमानताओं का खुलासा हुआ। यह भी विश्लेषण किया गया कि ऋण वितरित करने वाले बैंकों द्वारा आवेदनों के निपटने में पारदर्शिता की कमी पाई गई।

आयोग ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अपीलकर्ता को संतोषजनक जवाब नहीं देने पर बैंक प्रबंधक पर 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

आयोग के आयुक्त ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना जो राज्य के गरीब लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए चलाई गई है। इस योजना को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) पोर्टल से जोड़ा गया है। इसके तहत ऐसे परिवारों के आर्थिक उत्थान के लिए अत्यंत गरीब परिवारों की वार्षिक आय कम से कम 1.80 लाख रुपये करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि आयोग सार्वजनिक कार्यों के प्रति अपने दृष्टिकोण में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना जारी रखेगा।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आईएएस और एचसीएस अधिकारियों को पारिवारिक विवरण सत्यापित करने के दिए निर्देश

Ajit Sinha

हरियाणा मंत्रिमंडल ने एसीबी का नाम बदलकर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा करने को दी मंजूरी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 14 हजार तालाबों का होगा नवीनीकरण, 600 करोड़ रूपए की धनराशि जारी – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x