Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

राजस्व विभाग जमीन की रजिस्ट्री, जमाबंदी सहित अन्य ऑनलाइन प्लेट फार्म प्रणाली का कार्य पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत : डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीसी विक्रम ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार राजस्व विभाग जमीन की रजिस्ट्री, जमाबंदी सहित अन्य ऑनलाइन प्लेट फार्म प्रणाली का कार्य पूरा करके सभी तहसीलदार रिपोर्ट जिला मुख्यालय में प्रस्तुत करें। डीसी विक्रम सिंह ने जमीन के रिकार्ड, इंतकाल से संबंधित जिला के बड़खल तहसील की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि ऑनलाइन प्लेटफार्म प्रणाली पर इंतकाल से संबंधित केसों का निपटारा निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने सम्बंधित अधिकारिओं को निर्देश दिए कि जमाबंदी में आये गलत ऑनलाइन आवेदनों को पेंडिंग न छोड़कर उससे तुरंत रिजेक्ट किया जाये। उन्होंने समीक्षा करके संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।डीसी विक्रम सिंह ने डीआईओ को निर्देश देते हुए कहा कि वह तहसील/सब तहसील में निरीक्षण कर इन्टरनेट और पोर्टल से सम्बंधित आ रही दिक्कतों को निपटान करें। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी बिजेन्द्र राणा ने एक-एक करके बिन्दुवार जानकारी डीसी विक्रम सिंह को दी।

Related posts

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज भारत बायोटेक द्वारा निर्मित वैक्सीन के तीसरे व अंतिम चरण के परीक्षण का पहला इंजैक्शन लगवाया। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : यमुना नदी से रेत चोरी करने गए युवक पीट-पीटकर हत्या, 3 दोस्तों पर लगा हत्या का आरोप।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चाकू से कातिलाना हमला करके छीना झपटी और लूट की वारदात को अंजाम देने के 4 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x