Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

रिटार्यड फौजी अपने घर को बचाने के लिए जेई का रोते हुए अवस्था पैर पकड़ता रहा, और वह उसके घर को तोड़ता रहा -देखें वीडियो


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:फौज से रिटायर्ड विनय सिंह डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग के जई ॐ प्रकाश का रोते हुए अवस्था में हाथ- पैर जोड़ता रहा, उसकी पत्नी रो- रो कर ये कहती रही मेरे मकान को छोड़ दो, मत तोड़ों, पर जई ॐ प्रकाश का दिल नहीं पिघला और जई ॐ प्रकाश ने अपने अर्थमूवर मशीन से उस के मकान को तोड़ता रहा, ये ताजा मामला कल मंगलवार का हैं। फरीदाबाद के गांव भूपानी इलाके की जोशी कॉलोनी का ये वीडियो इस खबर में प्रकाशित की गई हैं।

ये रिटार्यड फौजी विनय सिंह रोते हुए अवस्था में जई ॐ प्रकाश का पैर पकड़ अपने मकान को न तोड़ने की विनती करता रहा हैं पर जई ॐ प्रकाश उसकी बातों को अनदेखी करते हुए उसके मकान को तोड़ता रहा हैं, रिटायर्ड फौजी ये कहता रहा की मैं मर जाऊंगा , मै बर्बाद हो जाऊंगा, मेरे इस मकान को मत तोड़ों , छोड़ दो पर उसने उसके मकान को तोड़ दिया।

विनय सिंह ने बताया कि वह बिहार का निवासी हैं,और आर्मी में नौकरी करता था, वहां से वह बीते 30 जून को दिल्ली से रिटायर हुआ था। उसे रिटायर होने के बाद 35 लाख रुपए मिले थे ,मेरे किसी रिश्तेदार ने यहां पर 20 लाख रुपए में जमीन दिलवा दी, और लगभग 10 लाख रुपए लगा कर यहां पर अभी तो मकान बनाया था का निर्माण कार्य चल रहा था की डीटीपी इंफोर्समेंट विभाग के जेई ॐ प्रकाश ने अर्थमूवर मशीन से उसके मकान को तोड़ दिया।

मैंने उनके हाथ -पैर पकड़ता रहा, मैं बार बार उन्हें कहता रहा की मैं रिटायर्ड फौजी हूँ , मै बर्बाद हो जाऊंगा, मै मर जाऊंगा, पर वह मेरी बातों को नहीं माने और अर्थमूवर मशीन से उसके मकान को तोड़ दिया। सवाल के जवाब में विनय सिंह का कहना हैं कि कच्चा कॉलोनी क्या होता हैं , उसे बिल्कुल नहीं मालूम इस बारे में उसे किसी ने कुछ भी नहीं बताया। वह दिल्ली आर्मी से रिटायर्ड हुआ हैं , इस लिए यहां पर जमीन खरीद कर मकान रहने के लिए बनाया था। आज उसे डीटीपी इंफोर्समेंट विभाग की टीम ने अर्थमूवर मशीन से तोड़ दिया।

Related posts

फरीदाबाद: करदाता अपना संपत्ति कर घर अब बैठे जमा करवाना चाहते हैं निगम की इस ऑनलाईन सेवा का लाभ उठा सकते हैं- यश गर्ग            

Ajit Sinha

कांग्रेस सरकार बनते ही एनआईटी क्षेत्र के पिछड़ेपन को पूरी तरह से करेंगे दूर : अवतार भड़ाना

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हजारों बच्चों की जिंदगी में रंग भर रहा एसओएस विलेज – राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x