Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सम्मान:जिन घरों में बड़े-बुजुर्गों को सम्मान नहीं मिलता, उन घरों में कभी शांति नहीं रहती, लोग उलझनों में उलझे रहते हैं -आकाश गुप्ता।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:वरिष्ठ नागरिक दिवस के पावन अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज, हरियाणा द्वारा वरिष्ठ नागरिक रत्न सम्मान समारोह अग्रवाल धर्मशाला, अशोका एन्क्लेव , सराय ख्वाजा,फरीदाबाद में आयोजित की गई। इस वरिष्ठ नागरिक रत्न सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश सचिव केदारनाथ व विशेष अतिथि फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता मौजूद थे।

अग्रवाल वैश्य समाज के तिगांव विधानसभा अध्यक्ष उमा शंकर गर्ग ने आज जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को आयोजित वरिष्ठ नागरिक रत्न सम्मान समारोह में करीब 125 वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया हैं। और प्रदेश में कुल 11000 वरिष्ठ नागरिकों को अरेस्ट किया गया हैं। ये सारे के सारे वरिष्ठ नागरिक 70 साल से अधिक के थे जिन्हें सम्मानित किया हैं। उनका कहना हैं कि ये वरिष्ठ नागरिक ऐसे पिलर हैं जो देश के युवाओं को बेहतरीन संस्कार प्रदान करते हैं, उनके बहकते क़दमों में बैरिया डालने का काम करते हैं। इनका अनुभव आज युवाओं के लिए किसी संजीविनी से कम नहीं हैं, क्यूंकि हमारे बुजुर्ग आने वाले मुश्किलों को पहले ही भांप लेते , और अपने बच्चों के ऊपर मुश्किलों को आने से पहले ही उसे रोक लेते हैं, या अपने ऊपर उन मुश्किलों को ले लेते हैं, और उन मुश्किलों को अजगर की निगल लेते हैं, ताकि उनका बच्चा, समाज का बच्चा और देश का बच्चा पूर्ण रूप से सुरक्षित रह सकें। उनका कहना हैं कि ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को वह सलूट करते हैं।

इस समारोह के विशेष अतिथि आकाश गुप्ता का कहना हैं कि जिन घरों में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान नहीं मिलता हैं, उस घर के लोग किसी न किसी वजह से उत्परन्न हुई उलझन में उलझे ही रहते हैं, ना तो उनके घरों में शांति होती हैं, ना ही उनके मन में कभी शांति मिलती हैं। उनका कहना हैं कि ये अनुभवी लोग आज के युवाओं को सुरक्षित जीवन जीने के नुस्खे बताते हैं और अच्छे संस्कार देकर और सही राह दिखा कर एक सफल इंसान बनाते हैं , इस लिए जिनके घरों में बड़े -बुजुर्ग हैं, उनकों सम्मान अवश्य दे , क्यूंकि जब तक ये लोग हम सब के बीच में रहेंगें आप सभी के परिवार में शांति बनी रहेगी और आप सुरक्षित जीवन और सफल जीवन जी सकतें हैं। इस खास अवसर अग्रवाल वैश्य समाज के तिगांव विधान सभा अध्यक्ष उमा शंकर गर्ग, महासचिव संजय गर्ग, हरीश गर्ग , लोकसभा उपाध्यक्ष सुनील गोयल , सचिव देवेंद्र अग्रवाल उर्फ़ देबू, सहयोगी संस्था अग्रवाल वैश्य समाज सराय ख्वाजा के प्रधान सुभाष गोयल, इसके अतरिक्त अंकित गोयल , हिमांशु अग्रवाल , अजय गर्ग ,सेक्टर -37 संस्था के प्रधान विनोद गर्ग , पंकज गोयल , रवि गुप्ता, प्रदीप गर्ग उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: सरकार की नई शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति और मातृभाषा के साथ रोजगार परक भी: बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बाल सेवा मंडल द्वारा आयोजित लंका दहन में रोहन गुलाटी भगवान गणेश के दृश्य में दिखाई दे रहे हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने आज 8 इंस्पेक्टरों को जिले के अलग -अलग थानों के एसएचओ के पदों पर नियुक्त किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x