Athrav – Online News Portal
नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एलिगेंट विले सोसाइटी के निवासियों का फ्लैट की रजिस्ट्री और मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रदर्शन

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सोसाइटी निवासी और खरीदार फ्लैट की रजिस्ट्री न होने और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान हैं। एलिगेंट विले सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई समस्याएं सुनने को तैयार नहीं है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे ये लोग एलिगेंट विले सोसाइटी के निवासी है, जो रजिस्ट्री, कब्जा और ओसी-सीसी की मांग को लेकर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है, सोसाइटी के निवासी जितेंद्र झा ने बताया कि प्रोजेक्ट में 750 के करीब लोगों ने फ्लैट बुक किए हैं, जिसमें से 100 लोगों को कब्जा मिल चुका है। ये लोग रजिस्ट्री न होने और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने की वजह से परेशान हैं। आरोप है कि पिछले कई सालों से खरीदार और निवासी सुविधाओं की मांग के लिए प्रबंधन से बातचीत करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन स्थिति जस के तस बनी हुई है।जिस में उम्र लोग अपने रिटायरमेंट के बाद घरों सुख-चैन का जीवन गुजारते है राजपाल बारी को हाथ में प्ले कार्ड लेकर प्रदर्शन करना पड रहा है। वे कहते है कि मैंने 2019 में कब्जा लिया, लेकिन मकानों के मेन्टेनस कोई नहीं कर रहा न ही मूलभूत सुविधाएं मिल पा रही है न दूसरी लिफ्ट न फायर फाइटिंग और सफाई का इंतजाम है जबकि अपने जीवन की सारी जमा-पूंजी लगा दी है। सोसाइटी निवासियों का कहना है कि वे मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन पिछले कई सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं। सोसाइटी निवासी प्रतीक ने बताया कि बिल्डर ने फ्लैट दिए है लेकिन सुविधाओं की व्यवस्था नहीं की। सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, दादरी विधायक तेजपाल नागर को भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

Related posts

पुलिस और बदमाशों के बीच हुए दो एनकाउंटर में गैंगस्टर एक्ट में फरार समेत तीन बदमाश घायल

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़:डीएम सुहास एल वाई ने बच्चो के साथ सेल्फी ली और बच्चो ने तालियाँ बजाई।  

Ajit Sinha

महिंद्रा शोरूम के बैकयार्ड में खडी दो गाड़ियों लगी आग, थार और स्कॉर्पियो गाडी जल कर हुई खाक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x