Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

सरल केंद्र नूंह में 6000 रुपए की रिश्वत लेते रजिस्ट्रेशन क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा विजिलेंस एवं एसीबी. (राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो), गुरुग्राम की टीम द्वारा आज गुरुवार को आरोपित अशोक कुमार पुत्र हरिराम, निवासी बिल्लू कॉलोनी नूंह, हाल तैनात रजिस्ट्रेशन क्लर्क, सरल केंद्र (SDM कार्यालय), नूंह तथा रूप चंद, कंप्यूटर ऑपरेटर, सरल केंद्र (SDM कार्यालय), नूंह के विरुद्ध रिश्वत मांगने एवं लेने के आरोप में धारा 7 पी.सी. एक्ट के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है।शिकायतकर्ता द्वारा रा.स. एवं ए.सी.बी. गुरुग्राम को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपितों द्वारा वाहनों के स्थानांतरण (ट्रांसफर) की फाइल की एनओसी/कॉपी देने के बदले उससे 6,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को मांगी गई राशि के साथ भेजा।

कार्यवाही के दौरान जब आरोपित अशोक कुमार, रजिस्ट्रेशन क्लर्क ने शिकायतकर्ता से 6,000 रुपये रिश्वत की राशि प्राप्त की, तो रा.स. एवं एसीबी. गुरुग्राम की टीम ने उसे सरल केंद्र, SDM कार्यालय नूंह स्थित उसके कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से 6,000 रुपये रिश्वत की राशि भी बरामद की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद में मरीज बन कर आए बदमाशों ने गला दबाकर महिला डॉक्टर को लूटा

Ajit Sinha

ड़क सुरक्षा को नई दिशा देगा हरियाणा पुलिस का ‘संजया’ ऐप : आईआईटी मद्रास के सहयोग से दुर्घटना प्रबंधन होगा और अधिक सक्षम

Ajit Sinha

जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक कल 16 फ़रवरी को

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x