Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

कैबिनेट की सिफारिश मंज़ूर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भंग की 16वीं लोकसभा

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को 16वीं लोकसभा भंग करने की कैबिनेट की सिफारिश को मंजूरी दे दी. राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी है. शुक्रवार को कैबिनेट ने 16वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश की थी और राष्ट्रपति से इसे तत्काल प्रभाव से भंग करने का आग्रह किया था. राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति ने कैबिनेट की इस सिफारिश को स्वीकार करते हुए संविधान के अनुच्छेद 85 के उपबंध 2 के सह उपबंध (ब) के तहत प्राप्त अधिकारियों का प्रयोग करते हुए 16वीं लोकसभा भंग करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए.


16वीं लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो रहा है. इसकी पहली बैठक 4 जून 2014 को बुलाई गई थी और तब सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को 16वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश की थी. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया था.राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री सहित मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का आग्रह किया है.

Related posts

दौड़ते हुए गैंडे को देख कर आखिर अपने अपने गाड़ियों को घुमा कर तेजी से भाग क्यों रहे हैं, देखें वायरल वीडियो को।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने प्रियंका गाँधी को लिया हिरासत में, काला लिबास में बेरीगेट को लांघ कर, बीच सड़क पर बैठी, धक्का -मुक्की

Ajit Sinha

मर गई इंसानियत, मगर इंसान जिंदा है,जिस्म को नोच खानेवाला शैतान जिंदा है-डॉली शर्मा-वीडियो सुने।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!