Athrav – Online News Portal
खेल गुडगाँव

आर्चरी वर्ल्ड कप के लिए गुरूग्राम के रिषभ यादव का हुआ चयन-जानने के लिए पढ़े

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: आर्चरी वर्ल्ड कप के लिए गुरूग्राम के रिषभ यादव का चयन हुआ है। इसके लिए ट्रायल सोनीपत में भारतीय खेल प्राधिकरण के सैंटर में हुए हैं।इस बारे में जानकारी देते हुए आर्चरी कोच कपिल कौशिक ने बताया कि सोनीपत में 28 फरवरी से 3 मार्च तक आर्चरी वल्र्ड कप के लिए ट्रायल हुए थे जिसमें सीनियर इंडियन कंपाउंड आर्चरी की टीम बी में हरियाणा के रिषभ यादव ने पहला स्थान प्राप्त करके वल्र्ड कप के लिए जगह बना ली है।

रिषभ यादव मूलरूप से गुरूग्राम के रहने वाले हैं और कोच कपिल कौशिक के मार्ग दर्शन में गुरूग्राम के सैक्टर 45 में चलाई जा रही द्रोणाचार्य आर्चरी अकेडमी के खिलाड़ी हैं। ट्रायल में रिषभ यादव के अलावा, सर्विसिज स्पार्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) के अर्जुन कुमार तथा एमआर भारद्वाज को टीम बी में क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला है जबकि पंजाब के सुखबीर सिंह चैथे स्थान पर रहे। आर्चरी वल्र्ड कप के लिए चुने जाने पर कोच कपिल कौशिक तथा आर्चरी एसोसिएशन गुरूग्राम के अध्यक्ष पवन शर्मा व सचिव टी पी शर्मा ने रिषभ यादव को बधाई दी। कपिल कौशिक ने कहा कि सभवतः आर्चरी वल्र्ड कप का आयोजन चीन के शेंघैई में होगा। कपिल कौशिक, पवन शर्मा तथा टी पी शर्मा सहित पूरी आर्चरी एसोसिएशन ने रिषभ को वल्र्ड कप के लिए भी शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि उसमें भी मैडल जीतकर वह गुरूग्राम और हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन करेगा। 

Related posts

विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, 5 लक्जरी कारें, बैंक लॉकर और 17 लाख रुपये की नकदी बरामद।

Ajit Sinha

महिला एक थाने में अपने ऊपर पेट्रोल डाल आत्महत्या का ड्रामा करके अब तक कई आदमी से लाखों ले चुकी हैं – सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha

अधिकारी द्वारा बुलाई गई बैठक में भी अनुपस्थित रहे 10 सुपरवाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!