Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

देश और प्रदेश को विकसित बनाने के लिए फिर से मोदी सरकार चुनें : नायब सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/करनाल: मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुवार सुबह सूर्य मंदिर के 22वें स्थापना दिवस समारोह में करनाल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्य की पूजा अर्चना कर मानवता के कल्याण की कामना की। छठ पर्व सेवा समिति मंडल के प्रधान सुरेश कुमार यादव व अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्यमंत्री को फूल मालाओं से स्वागत किया और स्मृति चिह्न के रूप में भगवान सूर्य का स्वरूप भेंट किया। सीएम ने सेवा समिति मंडल द्वारा रखी गई मांगों को चुनावों के बाद पूरा कराने का आश्वासन दिया। मंडल की धर्मशाला में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई, वहीं कांग्रेस को भी जमकर घेरा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ घोषणा पत्र जारी किए हैं,किसी भी घोषणा को पूरा नहीं किया। कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार का बोलबाला था जिस कारण लोगों को प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी। श्री सैनी ने कहा कि 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादे किए उन्हें संकल्प के साथ पूरा किया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश और प्रदेश को विकसित बनाने के लिए एक बार फिर मोदी सरकार को चुनें। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है। लोगों को ऑनलाइन तरीके से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार का प्रयास रहा है कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक मिले। सीएम सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षो से जिस तरह से देश और प्रदेश का विकास हो रहा है वह जारी रहेगा और भाजपा सरकार में विकास की गति नहीं रूकेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश की सेवा की अब सांसद बनकर भी वह जनता की सेवा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा के चुनाव का दौर चल रहा है। हरियाणा में 25 मई को मतदान होगा। उन्होंने कहा कि 25 मई को दो मशीनों में कमल के फूल का बटन दबाकर एक कमल को लोक सभा में दिल्ली भेजना है और दूसरे कमल को चंडीगढ़ भेजना है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सड़क नेटवर्क भी होगा मजबूत, 1647 स्वीकृत सड़कों में से 1632 सड़कों के टेंडर किए जा चुके हैं।

Ajit Sinha

करनाल ही रहेगी सीएम सिटी, मुख्यमंत्री नायब सिंह के लिए मनोहर लाल ने करनाल विधानसभा से दिया त्यागपत्र

Ajit Sinha

फरीदाबाद : तिगांव विधानसभा क्षेत्र से निर्दयलीय प्रत्याशी रहे गिर्राज शर्मा आज अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x