Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

शानदार होगा रैली: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रैली स्थल का तिगांव क्षेत्र के विधायक राजेश नागर ने किया दौरा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद:तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने 27 मार्च को आ रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली के इंतजाम देखे और अधिकारियों समेत संगठन के लोगों को निर्देशदिए।इस दिन तिगांव अनाज मंडी में हरियाणा प्रगति रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि पधार रहे हैं रैली के मुख्य संयोजक तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने रैली स्थल का दौरा किया। उन्होंने मौके पर ही रैली की व्यवस्थाओं के बारे में सभी पक्षों से बात की और जरूरी सुझाव दिए।उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश दिए।

नागर ने कहा कि कोरोना काल के बाद पहली बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल उनकी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में आ रहे हैं.हम उनके स्वागत में जोरदार तैयारियां कर रहे हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में उत्सव के जैसा माहौल है। लोग अपने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बेताब हैं लोगों ने जिस प्रकार प्रदेश में सबसे ज्यादा वोट देकर उन्हें  विधानसभा में पहुंचाया है वैसे ही विशाल जनसमूह अपने मुख्यमंत्री का स्वागत करेगा.इसके लिए भाजपा का कार्यकर्ता भी अपने पूरे मनोयोग से आयोजन की तैयारियों में जुटा है वहीं हम भी हरगांव, कॉलोनी, सेक्टर, गु्रप हाउसिंग सोसाइटी में लोगों से संपर्क कर रैली में आने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि हम इस रैली में अपने विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख मांगों को रखेंगे.इसके साथ ही हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल हमारे क्षेत्र के लिए कुछबड़ी घोषणाएं भी करके जाएंगे। इसके साथ ही तिगांव क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए भी हम उनका धन्यवाद करेंगे उन्होंने कहा कि हरियाणा ने पहली बार ऐसी सरकार देखी है जो हर क्षेत्र में समान विकास कार्य करवा रही है। यहां पक्ष विपक्ष को देखकर विकास कार्य तय नहीं किए जाते हैं। जिससे आज विपक्ष के विधायक भी  विकास पुरुष मुख्यमंत्री  के गुण गा रहे हैं। 

Related posts

सीएम नायब सिंह सैनी ने आज चार डीएसपी और तीन एसएचओ सहित 25 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सस्पेंड

Ajit Sinha

फरीदाबाद-गुरुग्राम प्रशासन ने आज आवश्यक वस्तुओं के रेट निर्धारित किए हैं जिनमें काफी फर्क -पढ़ें

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बीएससी की छात्रा ने अपने ब्यापारी पिता पर पिछलें दस सालों से बलात्कार करनें का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x