Athrav – Online News Portal
नोएडा

छापा : इलेक्ट्रॉनिक की फ़ैक्टरी में अवैध रूप से हो रहा था प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक डिस्पोजेबल ग्लास के निर्माण

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में प्लास्टिक को लेकर प्राधिकरण और जिला प्रशासन लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रहे है। अवैध एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक का धंधा करने वालों के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सेक्टर-63  स्थित इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट एंड ट्यूनर कंपनी पर छापा मारा। जहां बेसमेंट से अवैध प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने मैटिरियल भारी संख्या में बरामद हुआ। कंपनी पर आर्थिक दंड लगाया गया है और अवैध रूप से चल रही कंपनी के खिलाफ कार्रवाई  के प्राधिकरण के औधोगिक विभाग को सूचित किया गया है।  
 

प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक डिस्पोजेबल ग्लास के निर्माण की अवैध फैक्ट्री की शिकायत मिलने पर नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को सेक्टर 63 स्थित प्लॉट नंबर सी -127 के बेसमेंट से अवैध में चल रही फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पाया गया है कि उस फैक्ट्री में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक डिस्पोजेबल ग्लास का भारी मात्रा में निर्माण किया जा रहा था। जबकि फैक्ट्री इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट एंड ट्यूनर के नाम से पंजीकृत है।

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से लगभग 350 कार्टून बॉक्स लगभग एक टन प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक डिस्पोजेबल ग्लास बरामद किए गए जिन्हे जब्त कर लिया गया। नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि फैक्टरी पर 25 हजार का आर्थिक दंड भी लगाया गया है और अवैध रूप से चल रही इस फैक्ट्री के विरुद्ध कार्रवाई के लिए नोएडा प्राधिकरण के उद्योग विभाग को सूचित किया गया है जो इस संबंध में फैक्टरी पर कार्रवाई करेंगे।

Related posts

रोडवेज बस में एक महिला ने दिया बच्ची को जन्म, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ

Ajit Sinha

फिल्म सिटी प्रदेश में प्रतिभाओ के सपनों को साकार करेगी, कलाकारों को घर बैठे रोजगार और प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा: राजू श्रीवास्तव

Ajit Sinha

तेज रफ्तार का कहर स्विफ्ट कार पिकअप से टकराई, तीन की मौत 9 घायल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!