Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

मोबाइल से दूरी, मैदान व किताबों से दोस्ती: डीसीपी कार्यालय पहुंचे स्लम एरिया के बच्चे, मिला मार्गदर्शन और प्रेरणा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला:बच्चों को नशे से दूर रखकर खेल-कूद व सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल के तहत आज सैक्टर-6 पंचकूला स्थित सरकारी स्कूल एवं खड़क मंगोली के प्राइमरी स्कूल के छात्र सैक्टर-1 स्थित जिला सचिवालय में पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और डीसीपी से मुलाकात की। इस अवसर पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बच्चों से आत्मीय बातचीत करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद में अधिक ध्यान देने, मोबाइल फोन के अत्यधिक प्रयोग से दूर रहने तथा अपने जीवन के लक्ष्य पर केंद्रित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि बच्चों को अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं।

डीसीपी ने बताया कि स्वर्गीय श्रीमती शकुंतला देवी मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक मनोज द्वारा बच्चों को नशे की लत से दूर रखने के उद्देश्य से वॉलीबॉल ,कबड्डी, रस्सा कस्सी, लॉन्ग जंप, रनिंग सहित विभिन्न खेलों का नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक प्रयास है। बता दे, आगामी 18 जनवरी को स्लम एरिया खड़क मंगोली में बच्चों के लिए एक दिवसीय खेल-कूद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में ऐसी संस्थाओं की अत्यंत आवश्यकता है, जो बच्चों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर उन्हें खेल-कूद और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।इस अवसर पर एसीपी सुरेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे, जो अक्सर बच्चों के साथ खेल-कूद प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए नजर आते हैं। उन्होंने बच्चों को मोबाइल गेम्स के दौरान अनजाने लिंक पर क्लिक करने से होने वाले डाटा हैक और साइबर ठगी के खतरों के बारे में जागरूक किया तथा मोबाइल फोन के सीमित और सुरक्षित उपयोग की सलाह दी।

Related posts

डॉन बनने के लिए पार्षद के घर पर चलाई थी,ताबड़तोड़ गोलियां, शराब कारोबारी से फिरौती मांगने के लिए दी धमकी- अरेस्ट

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक 50000 रूपए के ईनामी कुख्यात गैंगेस्टर नरेंद्र उर्फ़ रवि गंगवाल को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

पलवल: पुलिस कप्तान दीपक गहलावत ने आज तुरंत प्रभाव से 7 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x