Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पुलिस या अन्य सरकारी विभाग के किसी भी कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाने हेतु आमजन सीपी से मिल सकते हैं। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  पुलिस सहित किसी भी सरकारी विभाग के कर्मचारी द्वारा काम के बदले  रिश्वत लेने वाले कर्मचारी को रगें हाथो पकड़वाने के लिए  पुलिस कमिश्नर  विकास कुमार अरोड़ा से मिल सकते हैं। ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा ।

आमजन किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत पुलिस कमिश्नर  कार्यालय में आकर कर सकते हैं। एक टीम गठित कर कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा जाएगा और कानून के तहत उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी नागरिकों की सेवाओं के लिए नियुक्त किए गए हैं। उसके लिए सरकार द्वारा उन्हें तनख्वाह  दी जाती है। अतः किसी भी प्रकार के कार्य के लिए सरकारी फीस के अलावा किसी भी प्रकार का लाभ प्राप्त करना रिश्वत है जो सेवा नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी निस्वार्थ भाव से नागरिकों की मदद करें और बिना (किसी वाजिब कारणों के अलावा ) देरी किए आमजन के कार्यों को समय पर निपटा कर उनकी समस्याओं का समाधान करें। भ्रष्टाचार के मामले में किसी भी प्रकार से लिप्त पाए जाने पर कर्मचारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए कर्मचारी  ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करे।

Related posts

शख्स को बेरहमी से पीटते रहे, और फोन पर उसके परिवार से 30000 रूपए मांगते रहे, जब वो मर गया तो फरार हो गए -अरेस्ट।

Ajit Sinha

ओलंपियन मैरी कॉम और मनु भाकर सहित सैकड़ों खेल सितारे लेंगे 3 मार्च को होने वाली फरीदाबाद हाफ मैराथन में हिस्सा

Ajit Sinha

एक शख्स ने अपनी पत्नी, दो बच्चों व एक भतीजी की हत्या करने के बाद, खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x