Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

प्रियंका बोलीं- भाजपा सत्ता में आई तो संविधान बदल देगी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को छत्तीसगढ़ में कहा कि अगर भाजपा फिर से सत्ता में आई तो देश के संविधान को बदल देगी। भीषण महंगाई और बेरोजगारी होगी। जनता की समस्याएं बढ़ती चली जाएंगी। पूरा देश बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हाथों में होगा।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के बालोद में कांकेर लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार बीरेश ठाकुर और राजनांदगांव में उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रही थीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज महंगाई इतनी ज्यादा है कि जरूरतें पूरी नहीं हो रहीं। आज देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, पढ़ने लिखने के बावजूद युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा।

भाजपा नेता कह रहे हैं कि दोबारा से भाजपा के सत्ता में आने पर संविधान को बदल देंगे। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हम संविधान नहीं बदलेंगे। ये एक साजिश है, जिसमें नरेंद्र मोदी खुद तो इस बात से इंकार करते हैं, लेकिन अपने नेताओं से जानबूझकर ऐसी बातें कहलवा रहे हैं। दोबारा सत्ता में आने पर भाजपा संविधान बदलने का प्रयास करेगी, जनता के अधिकारों को छीन लेगी। भाजपा के नेता संविधान बदलकर, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की भागीदारी कमजोर करना चाहते हैं। महिला अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जब हमारे देश की बेटियों पर अत्याचार हुआ, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नजरें फेर लीं। जहां-जहां महिलाओं पर अत्याचार हुआ है, मोदी सरकार ने सिर्फ अत्याचारियों को ही बचाया है।प्रियंका गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी जी उस वक्त के सीमित साधनों में भी गांव-गांव तक जाती थीं, जनता से मिलती थीं। क्योंकि हमारे देश में नेता के लिए जनता सर्वोपरि होती है। ये हमारी परंपरा है। लेकिन आज नरेंद्र मोदी अहंकारी हो गए हैं। वे खुद को जनता से ऊपर समझने लगे हैं। इलेक्टोरल बांड घोटाले को लेकर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी इलेक्टोरल बॉन्ड लेकर आए, जिसमें चंदा देने वालों का नाम गुप्त रखा जाता था। फिर जब सुप्रीम कोर्ट ने चंदा देने वालों की जानकारी मांगी, तब जाकर ईमानदार प्रधानमंत्री मोदी का भ्रष्टाचार और उनकी सच्चाई देश के सामने आई। पता चला कि मोदी सरकार में जिस कंपनी के ऊपर छापा मारा जाता था, उसी कंपनी से चंदा लेकर उनका केस बंद कर दिया जाता था। भाजपा ने कई कंपनियों से उनके मुनाफे से भी ज्यादा चंदा लिया।कांग्रेस महासचिव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के शासन में 2500 रुपये में धान की खरीदी होती थी। किसानों का कर्ज माफ होता था। भूमिहीनों को सालाना 7,000 रुपये दिए जाते थे। गोबर की खरीदी होती थी। बिजली बिल आधा किया गया था। हर परिवार को 35 किलो राशन मिलता था। कई आदिवासी परिवारों को जमीन का पट्टा मिला। तेंदूपत्ता की सर्वाधिक कीमत थी।आंगनबाड़ी और मितानिन बहनों का मानदेय बढ़ा। अब भाजपा सरकार में सिर्फ पांच किलो चावल मिल रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है, बेरोजगारी भत्ता बंद है। गोबर की खरीदी बंद हो चुकी है। भूमिहीनों को पैसा मिलना बंद हो रहा है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस घोषणापत्र के वादे गिनाते हुए जनता से कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, फूलो देवी नेताम, मोहन मरकाम समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Related posts

सत्यवान उर्फ़ सोनू दरिया पुर गिरोह का सक्रिय वांछित गैंगस्टर अमित कुमार उर्फ़ अमित राणा पकड़ा गया।

Ajit Sinha

राहुल गांधी पदयात्रा के जरिए आमजनों के दिलों में अपना गहरा छाप छोड़ते हुए आगे की ओर बढ़ते हुए जा रहे हैं-देखे।

Ajit Sinha

सीएम अरविंद केजरीवाल ने मृतक चालक के परिजनों को 10 लाख की आर्थिक सहायता दी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x