Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय हाइलाइट्स

क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविच ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविच ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।दोनों नेताओं ने प्रौद्योगिकी, नवाचार, पोत निर्माण, समुद्र जनित अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और अधिक गति देने और भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे द्वारा संपर्क बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में कहा:क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविच के साथ सार्थक चर्चा हुई। हमने प्रौद्योगिकी, नवाचार, जहाज निर्माण, समुद्री अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को गति देने और आईएमईईसी कॉरिडोर के माध्यम से संपर्क बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते में उनके व्यक्तिगत समर्थन के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिससे भारत और यूरोप दोनों के लोगों की अभूतपूर्व प्रगति होगी।

Related posts

जन्म दिन पार्टी में गोली चला कर कातिलाना हमला करने के आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण, सौरभ सिंह को एडीजीपी सीआईडी नियुक्ति किया गया।

Ajit Sinha

नकली महिला डॉक्टर के इलाज से एक गर्भवती महिला की जान चली गई, 9 सालों के बाद पकड़ी गई आरोपी महिला डॉक्टर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x