Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चाकू लगने से घायल एक स्ट्रीट डॉग का वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने किया केस दर्ज, आरोपी को किया अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा की कोतवाली बीटा-2 क्षेत्र में स्थित ऐच्छर की मुर्गा मंडी में चाकू लगने से घायल एक स्ट्रीट डॉग को देख लोगों में हड़कंप मच गया.पेट में लगे चाकू के साथ लहूलुहान स्ट्रीट डॉग का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस वीडियो को पशुओं के रक्षा के लिए काम करने वाली कावेरी राणा भारद्वाज ने भी ट्वीट किया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की. वीडियो के सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते पुलिस हरकत में आई और सोशल मीडिया के वीडियो के आधार पर जांच करने के बाद एक मीट सेलर और नाबालिग भांजे को पकड़ा है और कार्रवाई की जा रही है.

पीठ में चाकू लगे इस स्ट्रीट डॉग की हालत आपको विचलित कर सकती है, ऐसी ही हालत उन लोगों की हुई जब उन्होंने ऐच्छर की मुर्गा मंडी इस स्ट्रीट डॉग को घूमते हुए देखा. कुछ लोगों ने इस स्ट्रीट डॉग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस वीडियो को पशुओं के रक्षा के लिए काम करने वाली कावेरी राणा भारद्वाज ने भी ट्वीट किया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की. वीडियो के सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते पुलिस हरकत में आई इस वीडियो का स्वत संज्ञान लेकर थाना बीटा-2 पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 429 और 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी.एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि ऐच्छर की मुर्गा मंडी में शाकिर नाम का मीट सेलर है, जो अपने भांजे के साथ मिलकर मीट की दुकान चलाता है. यह स्ट्रीट डॉग उसकी दुकान से बकरे का मीट उठा ले गया था जिससे वह नाराज था उसने अपने भांजे को मारने के लिए कहा तब उसके नाबालिग भांजे ने कुत्ते पर चाकू से प्रहार किया जिसमें चीट डॉग गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी शाकिर कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया और उसके भांजे को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है.

Related posts

हिस्ट्रीशीटर बदमाश की हत्या उसके पार्टनर ने दो शूटरों से कराई थी, प्रॉपर्टी कारोबार में दोनों थे पार्टनर, लेनदेन का मामला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परिवहन के मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज महिला पुलिस अधिकारियों सहित 18 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दहेज के लालची ने पत्नी के चेहरे पर फेकां तेजाब, आरोपित पति को पुलिस ने किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x