Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

गोल्ड मेडल जीतने पर पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने सक्षम को प्रशंसा पत्र व 5000 का नकद इनाम देकर प्रोत्साहित किया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद- क्राइम ब्रांच- 30 में तैनात सिपाही मनोज के बेटे सक्षम ने एक बार फिर तीरंदाजी स्पर्धा में मेडल जीतकर फरीदाबाद का नाम रोशन किया है। इस बार गोल्ड मेडल जीतने पर पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने सक्षम को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र व ₹5000 का नकद इनाम देकर इसी प्रकार आगे भी तीरंदाजी में फरीदाबाद का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया है।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि  नौवीं कक्षा के छात्र सक्षम अहलावत ने विजय वाड़ा में आयोजित 13वीं एनटीपीसी चेरुकुरी लेनिन वॉलगा मेमोरियल अंडर 14 नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर फरीदाबाद का नाम रोशन किया है। यह प्रतिस्पर्धा आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया, आंध्र प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन व चेरुकुरी वॉलगा आर्चरी एकेडमी द्वारा 7 से 16 जनवरी के बीच आयोजित की गई थी।

सक्षम की आयु 14 वर्ष है और वह  नौवीं कक्षा का छात्र है। सक्षम ने वर्ष 2022 और 2023 में राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तरीय 5 प्रतिस्पर्धाओं में 2 गोल्ड, 2 ब्रॉन्ज, 1 सिल्वर तथा 3 प्रतिस्पर्धाओं में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पिछले वर्ष भी सक्षम में आंध्र प्रदेश में आयोजित तीरंदाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था जिस पर पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने सक्षम को इस खेल में और कड़ी मेहनत करके गोल्ड मेडल जीतने के लिए प्रोत्साहित किया था और इस बार सक्षम ने अपनी कड़ी मेहनत,  गुरुजनों व परिजनों के मार्गदर्शन गोल्ड मेडल भी जीत लिया। सक्षम को सम्मानित करने के लिए पुलिस आयुक्त कार्यालय में बुलाया गया और उन्हें प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र व ₹5000 का नकद इनाम देकर खेल भावना को इसी प्रकार आगे बढ़ाते रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने छात्र को बधाई देते हुए अपने माता- पिता, फरीदाबाद पुलिस सहित पूरे जिले का नाम रोशन करने पर उसके खेल की प्रशंसा की तथा खेल में और आगे बढ़कर नए मुकाम हासिल करने की शुभकामनाएं दी। सक्षम ने गांव साहूपुरा में स्थित, परशुराम तीरंदाजी अकादमी में प्रशिक्षक सोनू सिंह  की देखरेख में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त किया। गौरतलब है कि सक्षम के पिता सिपाही मनोज क्राइम ब्रांच  सेक्टर-30 में कार्यरत हैं। जिन्हें समय–समय पर पुलिस आयुक्त द्वारा उनकी कर्तव्यनिष्ठता के लिए सम्मानित किया गया है। सक्षम की सफलता के पीछे उनके दादा जी सुभाष अहलावत (भारतीय सेना से सेवा निवृत , सूबेदार) का बहुत बड़ा योगदान रहा है। पुलिस आयुक्त ने सभी छात्रों को सक्षम से प्रेरित होकर, खेलों में बढ़–चढ़ कर भाग लेने की बात कही। साथ ही छात्रों को संबोधित करते हुए उम्मीद जताई कि विद्यालय में चल रही खेलकूद की गतिविधियों का लाभ उठाते हुए सक्षम की तरह ही भविष्य में अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। 

Related posts

फरीदाबाद : जीवन साथी डॉट कॉम के जरिये हुई मुलाकात, बिल्डर द्वारा महिला से किया बलात्कार , 52 लाख रूपए ऐठनें का मामला दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: केजीपी एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में बाप -बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर।

Ajit Sinha

एफआईए-जेसीबी गोल्फ टूर्नामेंट ने इस वर्ष अपने 12वें संस्करण में प्रवेश किया, जेसीबी कंपनी के सीईओ दीपक शेट्टी को सुने इस वीडियो।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//ashouthoto.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x