Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पुलिस कमिश्नर ओ.पी सिंह ने व्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान जगदीश भाटिया के साथ किया बाजार का दौरा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कोरोना की स्थिति और पुलिस व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस कमिश्नर ओ.पी सिंह रविवार की दोपहर को अचानक फरीदाबाद के एनआईटी-1 स्थित बाजार का दौरा करने के लिए पहुंच गए। इस मौके पर उनके साथ काफी पुलिस कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे। कमिश्नर ओ.पी सिंह ने मिलाप दवाखाने के पास की स्थिति को देखा। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष एवं फरीदाबाद व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया भी मौजूद थे।

पुलिस कमिश्नर ने प्रधान जगदीश भाटिया से कई सुझाव और मशविरे लिए। उन्होंने  भाटिया से पूछा कि कोरोना से बचाव के लिए क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं। इस पर जगदीश भाटिया ने उन्हें बताया कि सबसे पहले बाजारों में आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने की जरूरत है। इसके लिए दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण को हटाए जाने की सख्त आवश्यकता है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों से बाहर सडक़ तक अतिक्रमण किया हुआ है। जिस वजह से लोगों को बाजार में पैदल चलने के लिए जगह नहीं मिलती। इस वजह से बाजार में भीड़ की स्थिति पैदा होती है। भाटिया ने बताया कि बाजारों में कार और दूसरे बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई जानी चाहिए। मास्क और सोशल डिस्टेंस की स्थिति को अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए पुलिस अधिकारियों को दिन मेें कई बार बाजारों का दौरा करने के निर्देश जारी किए जाने चाहिएं। भाटिया ने बताया कि इस समय सबसे अधिक जरूरत मास्क और सोशल डिस्टेंस की है, इसका पालन करवाने की सख्त से सख्त जिम्मेदारी संबंधित थानों को दी जानी चाहिए। पुलिस कमिशनर ओ.पी सिंह ने व्यापार मंडल प्रधान द्वारा रखे गए सभी सुझावों को ध्यान से सुना और जल्द ही उन पर अमल करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर  सिंह ने भाटिया के साथ बाजार का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  भाटिया ने पुलिस कमिश्नर का बाजार में आने पर स्वागत किया और उनकी सराहना भी की।  भाटिया ने कहा कि कोरोना काल में पुलिस की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। इसलिए पुलिस कमिश्नर का बाजार का दौरा करना सराहनीय कदम कहा जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद :भाजपा का उपवास: जो पार्टियां लोकतंत्र के दुश्मन हैं, वहीँ पार्टियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रियता से बौखला कर, लोकसभा को चलने नहीं दिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से सम्बंधित हुडडा जनस्वास्थ कर्मचारी यूनियन का 5 जुलाई से चल रहा धरना आज समाप्त हुआ।

Ajit Sinha

अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ बारहवें दिन पलवल हलके के गांव अटोहा से शुरू हुई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x