Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

पुलिस कमिश्नर अमूल्या पटनायक ने दिवाली की रात डियूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को घुम घुम कर दी बधाई, मिठाई भेंट की।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली :  दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्या पटनायक ने दिनांक 27.28 अक्टूबर  की मध्य रात्रि में दिल्ली पुलिस द्वारा दीवाली की व्यवस्था के संबंध में ड्यूटी पर तैनात फील्ड पदाधिकारियों से बातचीत की।

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने पुलिस पिकेट, पीसीआर वैन और ट्रैफिक चौराहों पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कर्मचारियों को बधाई दी और उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए मिठाइयां बांटीं।



जिन क्षेत्रों का दौरा किया गया वे थे कनॉट प्लेस, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पुलिस मुख्यालय, नोएडा सीमा पर चीला पिकेट और केंद्रीय पुलिस नियंत्रण कक्ष, हैदरपुर। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी तैनाती स्थलों का दौरा किया और अपने-अपने जिलों के कर्मचारियों को बधाई दी। Spl.CsP/LO दक्षिण उत्तर, Jt.CsP/Ranges नई दिल्ली, मध्य, उत्तरी पूर्वी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नर मौजूद थे। 

Related posts

नई दिल्ली :भारतीय एक्शन के बाद पकिस्तान पर सख्त अमेरिका, फ्रांस का मिला साथ कहा- खत्म करो अपनी जमीन से आतंकी ठिकाने

Ajit Sinha

फिल्म “धूम” से प्रेरित होकर,हाई-स्पीड बाइक पर दिल्ली-एनसीआर में सोने की चैन और आई फोन छीन कर जाते थे भाग -3 अरेस्ट।

Ajit Sinha

अटल वाली नहीं रही भाजपा – आजाद

Ajit Sinha
error: Content is protected !!