Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

आंखों में मिर्ची पाऊडर डालकर मोटरसाईकिल सवार से लाखों की नगदी लूटने वाले के दो आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: आंखों में मिर्ची पाऊडर डालकर एक मोटरसाईकिल सवार से नगदी लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले 2 शातिर आरोपितों को अपराध शाखा , सैक्टर-40 पुलिस टीम ने मात्र 24 घंटे में अरेस्ट किया हैं। आरोपितों द्वारा लूटी गई नगदी में से 02 लाख 35 हजार रुपयों की नगदी पुलिस टीम ने इनके कब्जे बरामद किया। आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य आरोपित साथी  व अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ करते हुए उपरोक्त मुकदमें की वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल तथा लूटी गई बकाया नगदी व अन्य सामान बरामद किया जाएगा ।

पुलिस बतातें हैं कि बीते 2 जून 2021 को कन्ट्रोल रुम से पुलिस थाना सैक्टर-53 में एक सूचना आर.डी. सिटी गेट नम्बर-4 सैक्टर-52 में जितेन्द्र नामक शख्स से अज्ञात मोटर  साइकिल सवारों द्वारा नगदी लूट कर भाग जाने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। इस सूचना पर थाना सैक्टर-53 की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई, जहां पर पीङित जितेन्द्र कुमार,निवासी नंगला मदारीपुर,थाना नरसैना,जिला बुलन्दशहर, उत्तरप्रदेश  हाल किराएदार सरस्वती इन्कलैव सैक्टर-37, गुरुग्राम ने उसके पास रुपयों का हिसाब लगाकर एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि वह 2.5 साल से CMS कम्पनी शॉप नम्बर-33, सैक्टर-15 पार्ट-1, हुड्डा मार्किट में नौकरी करता है। इसे कम्पनी ने रुट नं.-9 दिया हुआ है। जिनमें नोरंगपुर, सैक्टर-70, Sec-69, सैक्टर-50, सैक्टर-52, सैक्टर-51, सुपरमार्ट वन आता है। वह  रोजाना की तरह बीते 2 जून -2021 को इसके द्वारा विभिन्न स्थानों से इक्कट्ठे किए गए रुपयो में से कुल 29876/- उसकी पैन्ट की जेब में रखे हुए थे। बाकी 458376/- रूपए उसने  अपने बैग में रखे हुए थे। जिनको लेकर वह  अपनी मोटरसाईकिल से सैक्टर-52 से सैक्टर-51, गुरुग्राम जा रहा था। जब वह  R.D. city के गेट न. 4 के पास पहुँचा समय करीब 2.50 पीएम का होगा तो रोड पर ब्रेकर होने के कारण उसने अपनी मोटर साईकिल को धीरे किया। तभी सामने खडे तीन शख्स जिनमें एक शख्स ने उसकी  मोटरसाईकिल पर उसे  साइड से जोर से धक्का दिया और वह  मोटरसाईकिल सहित नीचे गिर गया और उसका हेलमेट उसके सिर से निकलकर सडक पर गिर गया तथा तभी दुसरे व्यक्ति ने लाल मिर्च का पाउडर उसके मुंह पर मारा और उसकी आँखो में मिर्च लगने के कारण उसकी पीठ पर से उसके  बैग को जबरदस्ती लूट कर ले गए और तीन नौजवान व्यक्ति दो मोटर साईकिल पर R.D. City गैट नं. 4 की तरफ भाग गए। इसके बैग में कुल 458376/- रुपए व उसका पैन कार्ड, आधार कार्ड, R.C. ATM कार्ड व पैसे प्राप्त की रसीद थी। पुलिस का कहना हैं कि इस शिकायत पर थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम में कानून की सम्बन्धित धाराओँ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। 

Related posts

दोस्त गेम खेलने के लिए मोबाइल फोन मांगा, नहीं देने पर सिर में पत्थर मार कर अपने अच्छे दोस्त की हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नकली तम्बाकू और पान मसाला की ब्रांडेड पैकिंग करके बाजार में बेचने वाले गिरोह का पर्दफ़ाश -3 लोग अरेस्ट

Ajit Sinha

गुरुग्राम पुलिस स्मार्ट सिटी की तर्ज पर 70 जगह पर लगाएगी Video Based Emergency Call Point.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x