Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

75 लाख के हेरोइन व एक लाख 92 हजार 500 रूपए के साथ पति -पत्नी सहित तीन आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स सेल , क्राइम ब्रांच की टीम ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को अरेस्ट किया हैं। जिसमें एक पति -पत्नी हैं। इन के कब्जे से पुलिस ने बेहतरीन  क़्वालिटी की 520 ग्राम हेरोइन और एक लाख 92 हजार 500 रूपए नगद छापेमारी के दौरान बरामद किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम मोहम्मद तापरेज व उसकी पत्नी मोशिमा और ड्रग पेडलर बिलाल हैं। इन तीनों आरोपितों को छापेमारी टीम ने जे जे कालोनी , बवाना, दिल्ली से एक गुप्त सूचना के बाद अरेस्ट किया हैं। 

पुलिस की माने तो अरेस्ट किए गए आरोपितों के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच, दिल्ली में मुकदमा न.94 /2021, दिनांक 23 मई 2021, भारतीय दंड सहिंता की धारा 21-25-29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। और उसी मुकदमे तीनों आरोपितों को अरेस्ट किया गया हैं। बरामद किए गए हेरोइन की कीमत इंटरनेशनल मार्किट में लगभग 75 लाख रूपए हैं।    

Related posts

युवा पुलिसकर्मियों का चयन करते हुए उन्हें दिया जाएगा उच्च स्तरीय शस्त्र संचालन प्रशिक्षण, 21 अक्टूबर से शुरू होगा कोर्स

Ajit Sinha

हनीट्रैप में फंसा कर मेडिकल छात्र को कॉलेज कैंपस से अगवा, 70 लाख की मांगी फिरौती,1 डॉक्टर समेत 3 अरेस्ट, डा. प्रीती फरार -देखें वीडियो 

Ajit Sinha

“राम आएंगे राम आएंगे” वाले मधुर सुर का क्या होगा, क्यूंकि राजनीति में आने के बाद, अच्छे -अच्छे लोगों के सुर बदल जाते है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x