Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद में नौकरानी को अश्लील वीडियो दिखा कर बलात्कार करने वाले मकान मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : फरीदाबाद के सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में एक मकान मालिक पर घरेलू सहायिका से बलात्कार करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।  मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड की रहने वाली एक लड़की  को सेक्टर-28 में रहने वाले 55 वर्षीय एक मकान मालिक ने एजेंट के माध्यम से अपने यहां छह महीने  पहले घरेलू सहायिका के तौर पर रखा था। मकान मालिक की पत्नी बीमार रहती है, इसलिए घरेलू सहायिका को रखा हुआ था।
आरोप है कि नौकरी पर रखने के करीब पंद्रह दिन बाद से ही वह घरेलू सहायिका को अश्लील वीडियो दिखाकर बलात्कार  कर रहा था। घरेलू सहायिका का कहना है कि उसे कहीं बाहर आने-जाने की इजाजत नहीं थी। एक दिन घरेलू सहायिका मकान मालिक की बीमार पत्नी को लेकर मंदिर गई थी। वहां कुछ महिलाओं को अपनी आपबीती सुनाई। धीरे-धीरे यह बात महिला आयोग की सदस्य तक पहुंची। उन्होंने मामले की शिकायत महिला थाना सेक्टर-16 को दे दी। पुलिस ने उसके मकान पर जाकर नौकरानी से पूछताछ की। इसके बाद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित एक विदेशी बीमा कंपनी में नौकरी करता है।

Related posts

फरीदाबाद : एम्बुलेंस का गलत इस्तेमाल : एम्बुलेंस से पुलिस ने 78 किलों गांजा सहित चार गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव को लेकर सभी पुलिस अधकारियों के साथ बैठक की।

Ajit Sinha

मां ने पैसों की खातिर कर दी नाबालिग बेटी की तीसरी शादी, 80 हजार में किया था सौदा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!