Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी नोएडा

राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करने पर अंजली सिन्हा को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया सम्मानित-वीडियो सुने।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत विषय पर  ग्रेटर नोएडा की अंजलि सिन्हा ने इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है।  सीबीएसई ने 3 से 11 अक्टूबर तक पूरे देश में हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत’ का आयोजन किया था।  इस आयोजन में 7.65 लाख छात्र सम्मिलित हुए थे।  

निबंध प्रतियोगिता में जीती हुई ट्रॉफी और सर्टिफिकेट के साथ अंजली काफी खुश नजर आ रही है उर्सलाइन कान्वेंट स्कूल की दसवीं की छात्रा अंजली सिन्हा कहती हैं कि सीबीएसई बोर्ड ने देश के सभी स्कूलों में 3 से 10 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर की निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया था,  इसका मुख्य विषय भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत था.

हिंदी में आयोजित इस निबंध प्रतियोगिता में 5 छात्रों को विजेता घोषित किया गया. जिसमें दिल्ली एनसीआर से उनका नाम तीसरे स्थान पर था।  अपनी इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल को देती हैं. अंजली बताती हैं कि उनका सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर और आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करने का है. 

अंजलि की इस उपलब्धि ने उनका परिवार और स्कूल  के अध्यापक बहुत खुश है अंजली की मां कहती है कि यह उनके लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है उन्हें उम्मीद है कि अंजलि की इस उपलब्धि से अन्य छात्र भी प्रेरणा लेंगे जहां तक अंजलि के सपनों को पूरा करना है उसमें हम उसकी हर तरह से मदद करेंगे. अंजलि के स्कूल की प्रिंसिपल  रेखा निधि अंजलि को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा है कि यह इनके स्कूल के लिए बड़े गौरव की बात है.

Related posts

साइबर क्राइम पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए इंवेस्टमेंट के नाम पर 78 लाख साइबर ठगी करने वाले एक आरोपित को धर दबोचा।

Ajit Sinha

दिवाली पर पाबंदी का निकला धुआं, खूब चले पटाखे, शहर का वायु प्रदूषण सूचकांक खतरनाक स्तर पर पहुंचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के सरकारी स्कूल के छात्रों को सौगात: छठी से दसवीं तक के छात्र फोन कॉल पर पाएंगे सवालों का जवाब

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x