Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पैरी मर्डर केस: हत्यारों को हथियार, वाहन और पनाह देने वाले 2 आरोपित पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ में इंदरप्रीत उर्फ पैरी की हत्या के मामले में फरार आरोपियों को हथियार, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और वाहन उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरीदकोट, पंजाब निवासी शिवम शर्मा, उम्र 23 वर्ष और गोपाल कुमार, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को 14 दिसंबर  को खरड़ क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया गया।डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिवम शर्मा के खिलाफ फरीदकोट में नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है, जबकि गोपाल कुमार के खिलाफ लड़ाई-झगड़े के दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी अपने अन्य साथियों अंकुश और पीयूष के साथ मिलकर फरीदकोट में अजय नामक युवक की हत्या की साजिश रच रहे थे।  इसके अलावा दोनों आरोपी हेरोइन तस्करी में भी संलिप्त पाए गए हैं।
डीसीपी मनप्रीत सिंह सूदन ने आगे बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों के कुख्यात अपराधी हैरी बॉक्सर के साथ संपर्क सामने आए हैं। जांच में यह तथ्य भी उजागर हुआ है कि दोनों आरोपियों ने पिंजौर में सोनू नोल्टा नामक युवक की हत्या में शामिल फरार आरोपियों अंकुश और पीयूष को पनाह दी थी। इस संबंध में थाना पिंजौर में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को 15 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों, हथियारों की सप्लाई चेन और फरार आरोपियों के ठिकानों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज की अगुवाई में डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज मनदीप सिंह की टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।  

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन का सख्त संदेश: पंचकूला पुलिस संगठित अपराध, हत्या और नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। हाल ही में ऑपरेशन ट्रेकडाउन के तहत पंचकूला पुलिस ने चार संभावित मर्डर को समय रहते रोकने में सफलता हासिल की है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

धर्म छिपाकर हिंदू लड़की से शादी करने व धर्म परिवर्तन के लिए मारपीट करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: हथियार के बल मंदिर में लूट की वारदात को अंजाम देने के तीन आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

एक फर्जी वेबसाइट के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड , पैन कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 10 बांग्लादेशी पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x