Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला पुलिस का मॉडिफाइड थार पर बड़ा एक्शन, 42,500 रुपये का चालान, वाहन इंपाउंड

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने सड़कों पर मॉडिफाइड वाहनों और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत पंचकूला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडी मंदिर टोल प्लाजा के पास एक मॉडिफाइड थार को इंपाउंड कर उस पर 42,500 रुपये का भारी-भरकम चालान किया है।

डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थार चालक के पास वाहन से जुड़े कई आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। डीसीपी सूदन ने बताया कि चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन का इंश्योरेंस नहीं था। इसके अलावा, वाहन वायु प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन कर रहा था, उस पर नियमों के विपरीत पैटर्न नंबर प्लेट लगी थी, और चालक के पास रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी नही था। इन गंभीर उल्लंघनों के साथ-साथ, वाहन को अवैध तरीके से मॉडिफाई करवाया गया था और उसकी खिड़कियों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी, जिसे पुलिस ने मौके पर ही उतरवा दिया।

डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि जिले में कोई भी वाहन चालक ऐसा न हो जिसके वाहन पर ब्लैक फिल्म हो, जो मॉडिफाइड हो या जिसके पास बुलेट पर मॉडिफाइड साइलेंसर हों। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। हम पंचकूला की सड़कों को सुरक्षित बनाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related posts

फरीदाबाद : रात को सोते समय चाचा ने भतीजे पर चाकू से किया जानलेवा हमला, हमलावर चाचा को पकड़ा गया।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: साईबर ठगी में संलिप्त आईडीएफसी बैंक का आरोपित असिस्टेंट मैनेजर सहित तीन आरोपित पकड़े गए। 

Ajit Sinha

सहकारी समिति के सैल्समैन को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x