Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

पलवल : केजीपी एक्सप्रेस वे पर आज सुबह हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की घटना स्थल पर ही दर्द नाक मौत हो गई, 10 लोग घायल हो गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल:(कुंडली-गाजियाबाद -पलवल) केजीपी एक्सप्रेस वे पर आज गांव कटेसरा के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप -बुलैरो गाडी को जबरदस्त टक्कर मार दी। पिकअप गाडी में सवार 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि गाडी में सवार 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली व मथुरा के लिए रैफर कर दिया गया हैै। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पलवल में पहुंचा दिया गया है। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (कुंडली-गाजियाबाद -पलवल) केजीपी पर आज एक बार फिर दर्दनाक हादसा घटित हुआ। जिसमें 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना आज सुबह केजीपी एक्सप्रेस वे पर गांव कटेसरा के समीप तब घटित हुई जब तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप बुलैरो गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप बुलैरो गाडी डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई और मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई। मृत्तकों में विजयपाल 60 वर्षीय, बिज्जू 45 वर्षीय, देवी सिंह 45 वर्षीय,जतिन 16 वर्षीय,सीमा 15 वर्षीय,ओमबत्ती 40 वर्षीय, अन्नया 5 वर्षीय शामिल है। मृत्तक एक ही परिवार के सदस्य है। जो चंडीगढ से वृंदावन के पास गांव नंगला श्याम में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घटना में रीना,पूजा, ममता, राखी, सूरज,संगीता,अनमोल ,सचिन व शालू घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार देने केबाद दिल्ली व मथुरा के अस्पतालों के लिए रैफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और 7 शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पलवल में भिजवा दिया है। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मृत्तक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर इसके आगे की कार्यवाही की जाएगी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Related posts

फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा में करोड़ों के विकास कार्य जारी – राजेश नागर

Ajit Sinha

पानी की समस्या को लेकर संस्कार फाउंडेशन ने नगर निगम कार्यालय पर किया हल्ला बोल प्रदर्शन

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बीपीटीपी पार्क व ईडन एस्टेट, सेक्टर -81 और ग्रीन फील्ड कॉलोनी में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट ने सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x