Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

पलवल पुलिस ने आज अवैध हथियारों के सौदागर किया अरेस्ट, 13 अवैध हथियार बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने आज पलवल जिले में एक अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी बंदूक, 12 देसी पिस्तौल और एक कारतूस सहित एक दर्जन से अधिक अवैध हथियार बरामद किए हैं।हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के पंकज उर्फ कलुआ के रूप में हुई है।

गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ से यह अवैध हथियार लाया था जिन्हें नूहं एरिया में डिमांड पर सप्लाई किया जाना था। गिरफ्तार आरोपी से हथियार खरीदने वालों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ पलवल जिले से गुजर रहा है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे अवैध हथियारों से भरे प्लास्टिक बैग के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी बंदूक, 12 देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है।

Related posts

रोहतक समेत पूरे हरियाणा में सड़कों की हालत खस्ताहाल, सरकार ने भगवान भरोसे छोड़ा काम- हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उदयभान के नेतृत्व में हरियाणा में मजबूत हो रहा कांग्रेस संगठन : लखन सिंगला

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएफएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x