Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पलवल ब्रेकिंग: होडल अपराध शाखा ने दो बाप -बेटे को अरेस्ट कर भारी तादाद में हथियारों का जखीरा किया बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: होडल अपराध शाखा की टीम ने आज दो हथियार तस्करों को अरेस्ट कर उनके कब्जे से भारी तादाद में हथियारों का जखीरा बरामद किए हैं। अरेस्ट किए गए दोनों तस्करों के नाम ईसा व जलीस,निवासी गांव जंघावली, थाना शेरगढ, उत्तरप्रदेश हैं। रिश्ते में दोनों आपस में बाप -बेटे हैं।

इन दोनों बाप -बेटे को पुलिस ने उस समय धर दबोचा जब ये लोग एक बाइक पार सवार होकर कोसी, उत्तरप्रदेश से होते हुए होडल के रास्ते पलवल की ओर आ रहे थे। जब पुलिस न इन्हें रोक कर इनकी बैग की तालाशी ली, तो उनके बैग से तीन पिस्टल 312 बोर , 5 मैगजीन, तीन देशी कट्टा, 60 जिन्दा कारतूस 312 बोर, 35 कारतूस 315 बोर व एक बाइक बरामद हुई । ये खुलासा होडल अपराध शाखा के इंचार्ज जंगशेर सिंह ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं।

Related posts

फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच दो साल की बच्ची की पीट-पीट हत्या, दुष्कर्म करने के आरोपी सौतेला पिता को किया गिरफ्तार, देखिए -सुनिए इस वीडियो में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला में प्रत्येक मतगणना केन्द्र पर बनेगा मीडिया सेंटर : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम ने नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x