Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

पलवल: सड़क हादसे में बाइक सवार 3 नौजवान लड़कों की मौत, फरीदाबाद के एक कंपनी से ड्यूटी कर लौट रहे थे अपने घर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: बीती रात नेशनल हाईवे -19 पर गांव पृथला फ्लाईओवर के ऊपर एक अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार तीन लड़कों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के गृह कक्ष में रखवा दिया जहां आज तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया हैं।

मरने वाले लड़कों के नाम गांव अतरचटा, निवासी दर्शन, उम्र 29 साल,प्रीतम , उम्र 23 साल और नीरज , 26 साल हैं। ये तीनों लड़के फरीदाबाद के एस्कॉर्ट कंपनी नौकरी करते थे , रात के वक़्त डयूटी करके वापस अपने घर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गदपुरी थाने में भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर, वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद : सेक्टर -7 -10 की मार्किट में हथोड़े से 3 लोगों के सरेआम हाथ -पैर तोड़ने वाले 20000 के ईनामी बदमाश गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सभी स्कूलों में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक नियमित रूप से ऑफलाइन लगेगी कक्षाएं- विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पूरी तत्परता से जुट जाए कांग्रेस कार्यकर्ता : भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x