Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

देश की स्वतंत्रता के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों एवं पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति दी है: विजय प्रताप


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: 79 वां स्वतंत्रता दिवस पर गांव अनंगपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप का हजारों लोगों ने ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया। हजारों वाहनों के विशाल काफिले के साथ मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता विजय प्रताप को ग्रामवासी ग्रामीण पंचायती टेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे। जहां फूल मालाओं से ग्रामवासियों ने विजय प्रताप सिंह का स्वागत किया। क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ विजय प्रताप ने क्रिकेट खेलते हुए किया। बैंटिंग करते हुए विजय प्रताप ने पहली बोल छक्का मार कर युवाओं ने जोश भर दिया।

इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों को 79वां स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों एवं पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, तब जाकर हमें आजादी रुपी धरोहर मिली है, आज अगर हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे है, तो यह हमारे महापुरुषों के बलिदान के चलते ही संभव हो पाया है। सभी देशवासियों को संकल्प लेना चाहिए कि आजादी की गुणवत्ता को बरकरार रखे। आजादी का असल मकसद क्या है आजादी का ज्ञान हो, कानून के तहत अधिकार हो ,इंसानियत के तहत अधिकार , लोकतंत्र के तहत लोगों की रक्षा हो ।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रामीण पंचायती टेंस क्रिकेट टूर्नामेंट रखा जोकि एक सराहनीय कदम है। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। और खेलों को बढावा देने के लिए विजय प्रताप सिंह ने समिति को 51 हजार रूपये का सहयोग दिया। विजय प्रताप सिंह ने खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ग्रीन फील्ड में जमीनों की रजिस्ट्री क्यों बंद कर दी, लोग हो रहे बहुत ज्यादा परेशान।

Ajit Sinha

अवैध निर्माण बनाने के एवज में 30000 रिश्वत लेने वाले ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ विभाग के कर्मचारी को भेजा जेल। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: धंसी हुई सड़क को ठीक न करने वाले सम्बन्धित अधिकारी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाए, उसपर fir दर्ज हो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x