Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

होली पर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के समक्ष अम्बाला से चंडीगढ़ तक मेट्रो ट्रेन चलाने रखी मांग

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
अम्बाला/चंडीगढ़:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि केंद्रीय शहरी विकास व ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने बतौर हरियाणा मुख्यमंत्री रहते हुए अम्बाला छावनी को बहुत कुछ दिया और सूखे हुए शहर में रंग भरे हैं। आज वह केवल अम्बाला जिले के लिए कुछ मांग रहे हैं क्योंकि चंडीगढ़ हमारी हरियाणा की राजधानी है, मगर चंडीगढ़ तक पहुंचना बहुत मुश्किल होता है और चंडीगढ़ जाने वाली सड़क पूरी तरह जाम रहती है तथा लोगों के चंडीगढ़ आने-जाने में कई घंटे लगते हैं। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत आज वे अम्बाला से चंडीगढ़ तक मेट्रो ट्रेन चलाने की मांग केंद्रीय मंत्री से कर रहे हैं इससे लाखों लोगों के समय की बचत होगी और और लाभ मिलेगा।

 विज आज अम्बाला छावनी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में होली के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल के आगमन पर भाजपा नेताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, अम्बाला छावनी होली मनाने के लिए पहुंचे मंत्री मनोहर लाल का जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मंत्री अनिल विज, नगर परिषद में नवनिर्वाचित भाजपा, 25 पार्षदों और भाजपा नेताओं के साथ फूलों से होली खेली और सभी को शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि मनोहर लाल जी के मुख्यमंत्री रहते व उनके सहयोग से हमने अम्बाला छावनी का भी और सारे प्रदेश का काम करने की कोशिश की और इनके रहते उन्हें कभी किसी काम में अड़चन नहीं आई। जब भी उन्होंने कोई बात रखी तो मनोहर लाल जी ने उसे हंसते-हंसते स्वीकार किया। सबसे ताजा उदाहरण अम्बाला छावनी के डोमेस्टिक एयरपोर्ट का है। एयरपोर्ट के लिए सेना से जमीन लेना बहुत मुश्किल था और सेना से जमीन स्थानांतरित करने के लिए जो कीमत लगाई वह बहुत ज्यादा थी। तब उन्होंने मनोहरलाल जी से बात की और हंसते-हंसते मनोहर लाल जी ने एयरपोर्ट की जमीन के लिए 130 करोड़ रुपए अलॉट कर दिए।कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि मनोहर लाल और हमारा मुद्दा एक ही है, हम एक ही विश्वविद्यालय (आरएसएस) के विद्यार्थी हैं और हमें यहीं सिखाया जाता है कि जनता का काम करना है और देश व प्रदेश को आगे ले जाना है। ऐसा नहीं है कि काम करते हुए हमारे मतभेद नहीं हुए यह प्रजातंत्र का तकाजा है। प्रजातंत्र में भिन्न-भिन्न मत हो सकते हैं, लेकिन हमारे मत मुद्दों पर होते थे, उसकी भी खूबसूरती थी कि या मनोहरलाल मान जाते थे या वो मुझे मना लेते थे। जिससे विकास की गाड़ी लगातार चलती रहती थी और उसकी रवानगी में कभी कोई रुकावट नहीं आई। जो मनोहर लाल से उन्होंने अम्बाला छावनी के लिए मांगा वो उन्होंने दिया।कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज खुशी इस बात की है कि अम्बाला छावनी की जनता ने 32 में से 25 पार्षद जिताकर और अध्यक्ष को लगभग 28 हजार मतों से जिताकर यह सिद्ध कर दिया है कि अम्बाला छावनी की जनता पूर्णत: हमारे साथ है। विधानसभा चुनाव में कुछ गद्दारों ने विपक्षी पार्टियों व बाहरी शक्तियों के साथ मिलकर यहां का रंग बदरंग करने का प्रयास किया, मगर अम्बाला छावनी की जनता ने उन्हें सातवीं बार प्रधान बनाकर रिकॉर्ड कायम किया। आम विधानसभा में सबसे ज्यादा बार चुनाव जीतने वाले वह विधायक है।कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि नगर परिषद चुनाव से पहले खेल कुछ बदरंग हो गया था और 32 में से 15 उम्मीदवारों का पहले नाम काट दिया गया था। उन्होंने हाईकमान से बात की तो 15 में से 10 टिकटें बदलवाई और 10 में 9 सीटें हम जीते हैं। यदि पूरी सीटें मिलती तो 32 में से 32 सीटें जीतकर देश में उदाहरण देते। हालांकि जो नहीं जीते वो भी उनके पार्षद है और अपने वार्डों में पार्षद की ही तरह कार्य करें।आज होली के पर्व पर बहुत बड़ा मुद्दा भी है और मीडिया के माध्यम से रोज इस पर समाचार प्रकाशित हो रहे हैं। मगर मेरा मत साफ है कि यह हिंदुस्तान है अगर इसका संधि विछेच्छ करें तो यह हिंदुओं का स्थान है और यहां पर हमें अपने पर्व मनाने का पूरा अधिकार है। हमें अपने त्यौहार मनाते हुए आप पर रंग का छींटा पड़ जाता है तो उसे बर्दाश्त करना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि बारिश के छींटों से बचने के लिए हम घर पर रहते हैं। यदि बारिश का लुत्फ उठाना है तो हमें घर से बाहर जाना होगा और इससे हम पर कुछ छींटे भी पड़ेंगे, इसे हमें बर्दाश्त करना चाहिए। इसलिए सभी को इस रंगों के त्यौहार पर जो खटास आई है इसे मीठी गुजिया में बदलना चाहिए और रंगों के त्यौहार को खूबसूरती से मनाना चाहिए।केंद्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर समय चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। हमारा संगठन पूरी तरह से तय है और अम्बाला छावनी से बेहतर इस विषय पर कोई नहीं जानता। अम्बाला छावनी से हम लगातार जीत रहे हैं। यहां जो टीम जीतकर आई है उनसे वह आह्वान करते हैं कि वह जनहित में बेहतर कार्य करें ताकि जनता ने जो अपेक्षा उनसे रखी है उन पर वह खरा उतरें। वह अपनी शुभकामनाएं निकाय चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों को देते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव में अम्बाला छावनी, अम्बाला शहर व पूरे हरियाणा में भाजपा बड़े अंतर से विजयी हुई है। प्रदेश में पार्टी की पूरी लहर है और चुनाव में भाजपा को जन-जन ने समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते हरियाणा में कांग्रेस व अन्य दल खत्म हो चुके हैं।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पहले कांग्रेस में जो जीतते थे वो अपने परिवार, रिश्तेदारों व दोस्तों ने सत्ता का सुख सीमित रखते थे। इसके विपरीत भाजपा प्रत्याशी जनता को जीताता है तो हम सर्व समाज के लिए कार्य करते हैं। 2014 से हम तीन लोकसभा चुनाव, तीन विधानसभा और दो बार निकाय व ग्रामीण क्षेत्रों के चुनाव जीत चुके हैं। जनता पर भाजपा सरकार ने विश्वास बनाया है। सबका साथ व सबका विकास सरकार ने किया है। मोदी जी ने देशभर में कहा 130 करोड़ मेरा परिवार है और सभी कार्यकर्ताओं को मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक विपक्ष खत्म हो जाए तो कार्यकर्ता बेफिक्र न हो और पहले से बेहतर कार्य करें। इस अवसर पर भाजपा नप अध्यक्ष स्वर्ण कौर, भाजपा नेता सोम चोपड़ा, जसबीर जस्सी, राजीव गुप्ता, विजेंद्र चौहान, किरणपाल चौहान, बीएस बिंद्रा, श्याम सुंदर अरोड़ा, नरेंद्र राणा, प्रमोद लक्की, रवि बुद्धराजा, हर्ष बिंद्रा, मोहित कौशिक सहित अन्य मौजूद रहे।

Related posts

सरपंच व पंच पदों के खाली पदों के चुनाव करवाने के लिए तिथि घोषित।

Ajit Sinha

हरियाणा: दो मोस्ट वांटेड 3 अवैध लोडेड पिस्तौल व 12 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार।

Ajit Sinha

गांव कोंडला मंदिर पुजारी की हत्या मात्र 5000 रूपए की लेनदेन को लेकर त्रिशूल व डम्बल से मार-मार कर हत्या की गई थी, अरेस्ट ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x