Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक

ओम प्रकाश धनखड़ गुरुग्राम में पार्टी कार्यालय पर फहरायेंगे तिरंगा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यालयों पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ गुरुग्राम के गुरुकमल कार्यालय में सुबह ध्वजारोहण करेंगे। इसी तरह पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। प्रदेश स्तर के कार्यालयों पर प्रदेश स्तर के नेता तिरंगा फहरायेंगे, जबकि जिला कार्यालयों पर जिला अध्यक्षों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी संगठन की तरफ से दी गई है।

पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 8.30 बजे प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ गुरुग्राम स्थित प्रदेश कार्यालय (गुरुकमल) में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति तिरंगा झंडा फहरायेंगे। इसी तरह रोहतक प्रदेश कार्यालय में संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ध्वजारोहण करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ स्थित 51 नंबर फ्लैट कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट और पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री पवन सैनी ध्वजारोहण करेंगे।

पार्टी की तरफ से जारी विज्ञप्ति में सैनी ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तर पर जितने भी कार्यालय निर्मित हैं वहां तिरंगा झंडा फहराने की जिम्मेदारी जिला अध्यक्षों द्वारा निवर्हन की जायेगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में पार्टी की तरफ से ही 10 लाख झंडे वितरित किये जा चुके हैं। कार्यकर्ताओं में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह है और एक-एक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर स्वयं भी देश की शान का प्रतीक झंडा लहरा रहे हैं और इसके लिए अपने आस पास के लोगों में भी तिरंगा वितरण कर उन्हें इस अभियान से जोड़ रहे हैं।

Related posts

मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 2027 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तरीय प्रशिक्षण की शुरुआत।

Ajit Sinha

बिहार में कड़ी चुनौती के बीच एनडीए को पूर्ण बहुमत, चौथी बार सीएम बनेंगे नीतीश कुमार

Ajit Sinha

अलीनगर में अमित शाह की सफल रैली से केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर , हजारों कार्यकर्ताओं सहित लाखों वोटरों के चेहरे खिले।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x