Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने 20 जगहों को अवैध रूप से बने इंडस्ट्रीज शेड सहित अवैध निर्माण धीन दुकानों पर चलाया बुलडोजर ;

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को नहरपार इलाके में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई अंजाम दिया हैं। ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम तोड़फोड़ दस्ते ने सुप्रीम कोर्ट से पाबंदी हटने के बाद पहली बार तोड़फोड़ की कार्रवाई बिना पुलिस फोर्स के की हैं। जल्द ही फिर से अवैध रूप से बनाई गई शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों को तोड़े जाएंगें। इसके लिए नगर निगम ने भारी पुलिस फोर्स मांगी हुई हैं। 

संयुक्त आयुक्त वीरेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्मॉग खत्म करने के उद्देश्य से  पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने तोड़फोड़ की कार्रवाई पर पाबंदी लगाईं हुई थी। इस कारण से नगर निगम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई को तुरंत रोक दी थी पर सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिनों इस पर से पाबंदी हटा ली हैं, के बाद कल बुधवार को नहरपार इलाके में तक़रीबन 20 अलग -अलग स्थानों पर पहली बार तोड़ फोड़ की कार्रवाई दो जेसीबी मशीनों की सहायता से की गई हैं।



उनका कहना हैं कि एसआरएस चौक के समीप तीन दुकानों की डीपीसी, इसके बाद दो डीपीसी, 8 डीपीसी एक इंडस्ट्रीज शेड, एक बड़ी दुकान शराब के ठेके पास,बिहारी कालोनी के नजदीक, वजीर पुर रोड पर एक कमरा, बाउंड्रीवाल, बसेलवा कालोनी, दो अवैध दुकानें व बड़खल चौक के समीप बन रहे दुकान की सेट्रिंग को दो जेसीपी मशीनों सहायता से ध्वस्त कर दिया। उनका कहना हैं कि जल्द ही फिर से नहरपार इलाके में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। इस  के लिए उन्होनें पुलिस फोर्स और डियूटी मजिस्टेट मांगी हुई हैं। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान एसडीओ डी.के. सोलंकी व कनिष्ठ अभियंता मनीष के साथ कई अन्य कर्मचारी मौजूद थे।            

Related posts

फरीदाबाद : ब्यापरियों के खून चूसने वाले दोनों मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए और नगर निगम को भंग कर देना चाहिए , भाटिया।

Ajit Sinha

बड़खल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पार्टी के राष्टीय प्रवक्ता राजीव जेटली हो सकतें हैं।

Ajit Sinha

11 से 19 मई तक न्यूज़ चैनलों व समाचार पत्रों पर एग्जिट पोल पर रहेगीं पाबंदी : डीसी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!