Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा फरीदाबाद

नवविवाहिता की छत से गिरकर हुई संदिग्ध हालत में मौत, पति दहेज़ हत्या के जुर्म में पहुंचा जेल- देखें वीडियो

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में नवविवाहिता की छत से गिरकर हुई संदिग्ध हालत में मौत के मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज आरोपित  पति को गिरफ्तार कर लिया है, नवविवाहिता की शादी 7 दिन पूर्व ही हुई थी। नवविवाहिता के परिजनों ने थाना सूरजपुर में शिकायत दर्ज कराई थी आरोपी शादी के दूसरे दिन ही ससुराल पक्ष के लोगों से 5 लाख की रकम दहेज के रूप में मांग कर रहा था। मांग न पूरी होने पर लड़की के साथ मारपीट की और फिर दूसरी मंजिल से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी।

डीसीपी (महिला अपराध) वृंदा शुक्ला ने बताया कि बीते सोमवार को सूरजपुर कस्बे में रहने वाली 27 वर्ष की संगीता की छत से संदिग्ध रूप से गिर गई थी गंभीर हालत में उन्हें ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी  मौत हो गई। अमरोहा निवासी संगीता की शादी 7 दिन पहले 15 जून को कन्हैया से हुई थी। शादी के बाद संगीता पति कन्हैया के साथ सूरजपुर कस्बे में रहने लगी।  संगीता के चाचा संजय कुमार ने कन्हैया के खिलाफ दहेज हत्या की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा है कि उनकी भतीजी संगीता की शादी 15 जून को कन्हैया के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने शादी के दूसरे दिन से ही पांच लाख की अतिरिक्त दहेज की मांग की थी। सात दिन बाद ही आरोपित पति कन्हैया ने पहले संगीता के साथ मारपीट की और फिर दूसरी मंजिल से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। वृन्दा शुक्ला ने बताया कि  संगीता के परिजनो की शिकायत पर कन्हैयालाल पर दहेज हत्या की उचित धाराओं  मे मुकदमा दर्ज कर उसे मोहन मन्दिर वाली गली कस्बा सूरजपुर के उसके किराए  के मकान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद:बिन होर्डिंग, बोर्ड और पोस्टरों के शहर अच्छा ही नहीं बहुत अच्छा लगता है, लोग करते है, धन्यवाद।

Ajit Sinha

विदेशी नागरिकों को तकनीकी सहायता के नाम पर धोखाधड़ी से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश-3 महिलाएं सहित 14 अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने करवाया दो महीने से चल रहा रिवाजपुर आंदोलन समाप्त

Ajit Sinha
error: Content is protected !!