Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 50000 के ईनामी कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज एक 50000 रूपए के ईनामी बदमाश विजेंदर उर्फ़ विंदर को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए इस बदमाश पर हत्या, हत्या की कोशिश , रंगदारी, मारपीट के कुल 9 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक कुख्यात बदमाश विजेंदर @ बिंदर को विशेष सेल ने वर्ष 2014 में गिरफ्तार किया था जब  उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर एक  संजीव भारद्वाज से 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी, एक प्रॉपर्टी डीलर और उसे और उसके  परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी थी। । इस संबंध में एक केस एफआईआर नंबर- 41/2014, दिनांक 4/9/2014, भारतीय दंड सहिंता की धारा 387,341,506/34 आईपीसी, थाना  स्पेशल सेल में दर्ज की गई थी।

पुलिस की माने तो वर्ष- 2017 में, विजेंदर @ बिंदर ने अपने साथियों के साथ एक नितिन की हत्या की, जबकि एक हिमांशु @ बंटू को घायल कर दिया। इस प्रकरणमें एफआईआर संख्या 452/2017, दिनांक 28.12.2017, भारतीय दंड सहिंता की धारा  302,307,34 आईपीसी आर्म्स एक्ट, थाना कंझावला दर्ज किया गया था और विजेंदर @ बिंदर को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह मामला हालांकि,लंबित है,जांच के दौरान, उन्होंने नवंबर- 2018 के महीने में ट्रायल कोर्ट से अंतरिम जमानत प्राप्त की और उसके बाद आत्मसमर्पण नहीं किया और फरार रहे। कुख्यात बदमाश विजेंद्र उर्फ़ विन्द्र पर  50,000 / – रूपए का इनाम  इसलिए दिल्ली पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर घोषित किया गया था।

Related posts

विवाहिता ने अपनी ढाई साल की बेटी की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

दिल्ली के शाहदरा इलाके में आज सुबह मॉर्निंग वर्क के लिए गए एक कारोबारी की दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Ajit Sinha

मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में बोले- जानने के लिए पढ़े  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!