Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की एएटीएस टीम ने “सद्दाम गौरी गौरव झार”गैंग का सक्रिय गैंगेस्टर गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की एएटीएस/एसडब्लूडी ने आज एक गैंगेस्टर संग्राम सिंह उर्फ़ शक्ति गुर्जर को एक अत्यधुनिक पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इस गैंगेस्टर के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया  हैं। इसके पास से एक बुलेट मोटर साइकिल भी बरामद किया हैं। ये आरोपित सद्दाम गौरी गौरव झार गैंग का सक्रिय सदस्य हैं। 

पुलिस के मुताबिक एएटीएस एसडब्लूडी के इंचार्ज नरेंद्र को एक गुप्त सूचना मिली कि आज एक गैंगेस्टर “सद्दाम गौरी गौरव झार”गैंग का सक्रिय सदस्य हैं जोकि दुर्गा पार्क,सागर पुर, नई दिल्ली का रहने वाला हैं। और उसके पास हमेशा अत्याधुनिक लोडेड पिस्तौल होती हैं। आज यह गैंगेस्टर अपने बुलेट मोटर साईकिल सवार होकर दशरथपुरी मेट्रो स्टेशन के पास, नासिर रोड के रास्ते गुजरने वाला हैं।
इसके बाद इंचार्ज नरेंद्र ने एक विशेष टीम गठित की। और उसे पकड़ने के लिए भेज दिया। वहां पहुँच कर इस टीम ने गैंगेस्टर को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया। इसके थोड़ी देर के बाद एक बुलेट मोटर साइकिल पर आता हुआ दिखाई। जैसे ही वह नजदीक पहुंचा तो पहले से घात लगाए पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी ‘के दौरान उसके पास से एक अत्याधुनिक पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया। 

Related posts

चंडीगढ़:आमजन सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें इसके लिए हरियाणा पुलिस डयूटी पर रहेगी-डीजीपी मनोज यादव

Ajit Sinha

दिल्ली में रह कर हरियाणा के कारखानों में ड्यूटी करते हैं, तो 8 फ़रवरी को आप सभी की छुट्टी कर दी गई हैं, हो रहे चुनाव में वोट करें।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी ओ पी सिंह ने सूदखोरी, जबरन वसूली और पानी के अवैध व्यापार आदि से पैसा कमाने वाले की सूची इनकम टैक्स को सौपी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!